
गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं केंद्र में राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह आखिरकार अपनी सरकार के मुख्यमंत्री से क्यों टकराते रहते हैं
क्यों टकराते रहते हैं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह हर मुख्यमंत्री से।
गुरुग्राम 18 जून।
गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं केंद्र में राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह आखिरकार अपनी सरकार के मुख्यमंत्री से क्यों टकराते रहते हैं और प्रदेश की जनता के सामने अपनी ही सरकार की कमियों को उजागर करते हैं जिससे केंद्र में बैठे कई नेता और प्रदेश में मंत्री उनके बयान से उनकी ललकार से कुछ समय के लिए परेशान हो जाते हैं मगर राव इंद्रजीत सिंह मंच पर भी अपनी पार्टी के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों को भी खरी खोटी सुना देते हैं इससे राव साहब के प्रति दक्षिण हरियाणा की जनता में कुछ समय के लिए जोश आ जाता है केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह रेवाड़ी रैली की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें राव मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को खरी खोटी सुना रहे हैं।
गुरुग्राम हरियाणा प्रदेश का सबसे अधिक राजस्व देने वाला जिला है
मुख्यमंत्री के मंच पर केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने यहां तक कह दिया की गुरुग्राम हरियाणा प्रदेश का सबसे अधिक राजस्व देने वाला जिला है लेकिन उसका 5% भी पैसा गुरुग्राम पर खर्च नहीं होता केंद्रीय मंत्री ने मंच पर यहां तक कह दिया की गुरुग्राम मामूली सी बरसात में डूब जाता है जबकि करोड़ों रुपए इस बरसात के पानी की निकासी के लिए खर्च होते हैं लेकिन यह पैसे कहां जाते हैं कोई अता-पता नहीं रहता केंद्रीय मंत्री यही नहीं रुके उन्होंने गुरुग्राम में कट रही अवैध कॉलोनीयों ले को लेकर सरकार पर प्रहार किया मंच से कहा गुरुग्राम में अवैध कालोनी काटी जा रही है हमारी माता का चीर हरण हो रहा है क्योंकि धरती माता हमारी माता है और उसके इस प्रकार से गुरुग्राम में टुकड़े किए जा रहे हैं क्या सरकार को इस बारे में जानकारी नहीं है मंच पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी केंद्रीय मंत्री के राजनीतिक प्रहार काफी समय तक सहते रहे कुछ नहीं बोल और राव साहब लगातार सरकार पर हमला करते रहे केंद्रीय मंत्री ने हरियाणा के साथ लगते हुए राजस्थान के तिजारा के भाजपा के विधायक बाबा बालक नाथ को भी नहीं छोड़ा उन्होंने बालक नाथ को आड़े हाथ लेते हुए कहा की बाबा राजस्थान का गंदा पानी हरियाणा में आने से रोके यह ठीक नहीं है हम राजस्थान का गंदा पानी हरियाणा में सहन नहीं करेंगे यह बाबा बालक नाथ कान खोलकर सुन ले उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भी मंच पर कहा कि पहले मुख्यमंत्री होते थे वह कभी दक्षिणी हरियाणा में कम दिखाई देते थे लेकिन मां आपको बताना चाहता हूं कि दक्षिणी हरियाणा की बदौलत ही हरियाणा में सरकार बनी है केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के राजनीतिक बाणों से घायल हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह को आखिरकार बोलना पड़ा क्योंकि नायब सिंह सैनी केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के पुजारी माने जाते हैं और उन्हें का आशीर्वाद सैनी पर बना हुआ है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंच पर ही राव साहब पर पलटवार करते हुए कहा यह किसी एक समाज की सरकार नहीं है 36 समाज ने इस सरकार को चुना है और कुछ लोग गलतफहमी के शिकार हो रहे हैं।

मनोहर लाल खट्टर के पुजारी माने जाते हैं और उन्हें का आशीर्वाद सैनी पर बना हुआ है।
ज्ञात रहे गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र के सांसद केंद्र में राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह कांग्रेस की सरकार में केंद्र में राज्य मंत्री के पद पर थे उसे समय भी हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से उनके मंच पर टकराव रहता था जिससे दक्षिणी हरियाणा नौकरियों में भी पिछड़ा और विकास कार्यों में भी कांग्रेस से दुखी होकर राव इंद्रजीत सिंह ने भारतीय जनता पार्टी को चुना और तीसरी बार केंद्र में राज्य मंत्री के पद पर है 2014 के बाद हरियाणा में भाजपा की सरकार पहली बार पूरे बहुमत के साथ आई और हरियाणा की सट्टा की चाबी मनोहर लाल खट्टर को सौंप गई मगर राव साहब की मनोहर लाल से भी नहीं बनी वहां भी टकरा बना रहा 7 वर्षों तक मनोहर लाल और इंद्रजीत के बीच राजनीतिक टकराव बना रहा एक दूसरा एक दूसरे पर राजनीतिक प्रहार करते रहे और बीच में राजनीतिक परिवर्तन नया और नायब सिंह सैनी को हरियाणा के मुख्यमंत्री का कार्य भार सोपा गया मगर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह उनसे भी खुश नजर नहीं आ रहे हैं उनकी सरकार के विकास कार्यों को गिनवाने की बजाय उनको यह बता रहे हैं कि उनकी सरकार में किस प्रकार से लूट-खसोट हो रही और अधिकारी मनमर्जी कर रहे हैं मुख्यमंत्री से टकराव के बीच जहां दक्षिणी हरियाणा का नुकसान हो रहा है वही दोनों के राजनीतिक बाणों से अब हरियाणा में एक बार फिर सत्ताधारी पार्टी के नेताओं में टकराव सोशल मीडिया पर खूब चल रहा है।
बेटी मंत्री फिर भी मुखिया पर निशाना।
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की पुत्री आरती राव हरियाणा प्रदेश में स्वास्थ्य मंत्री के पद पर हैं पहली बार विधायक बनी है और उन्हें पहली बार विधायक बनने पर मंत्री बना दिया गया जो कई बार विधायक रह चुके हैं उनको मंत्री पद नहीं मिला है इसके बावजूद भी राव साहब हरियाणा के मुख्यमंत्री और अपनी सरकार पर राजनीतिक प्रहार कर रहे हैं उनको बता रहे हैं कि हरियाणा में कितना भ्रष्टाचार फैल गया है मुखिया नहीं रोक पा रहा है यह भी एक चर्चा का विषय हरियाणा प्रदेश में बना हुआ है।