प्रदेश के 21 जिलों की 72 नगरपालिकाओं के लिए भी नॉमिनेटेड पार्षदों की सूची
चंडीगढ़, 10 जुलाई — हरियाणा सरकार ने राज्य के आठ नगर निगमों में तीन-तीन नॉमिनेटेड पार्षदों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही प्रदेश की 72 नगरपालिकाओं में भी नॉमिनेटेड पार्षदों की सूची जारी कर दी गई है।
नगर निगमों में नियुक्त नॉमिनेटेड पार्षद इस प्रकार हैं:
-
यमुनानगर: ऊषा रानी, सीमा गुलाटी, सरदार हरभजन सिंह
-
करनाल: गौरव नागपाल, उमेश परोचा, विशेष वर्मा
-
पानीपत: धर्मबीर कश्यप, डॉ. गौरव श्रीवास्तव, हिमांशु बंगा
-
रोहतक: रमेश बोहर, अशोक वर्मा, अनीता गर्ग
-
फरीदाबाद: योगेश शर्मा, प्रियंका बिष्ट बुधनी, जसवंत सैनी
-
गुरुग्राम: सचिन देवतवल, विक्रांत यादव, कृष्ण स्वामी
-
मानेसर: सतदेव शर्मा, किरोड़ी तंवर, शेर सिंह
-
हिसार: सुरेश जांगड़ा, गगन शर्मा, सुरजीत सैनी
इसके अतिरिक्त, प्रदेश के 21 जिलों की 72 नगरपालिकाओं के लिए भी नॉमिनेटेड पार्षदों की सूची अधिसूचित की गई है। यह नियुक्तियां नगर निकायों के सुचारु संचालन और प्रशासनिक दक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई हैं।