
असली सत्ता अब भी पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के पास है, जो दिल्ली से बैठकर हरियाणा को चला रहे हैं।
असली सत्ता अब भी पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के पास है, जो दिल्ली से बैठकर हरियाणा को चला रहे हैं।
भाजपा सरकार भ्रष्टाचार और दिखावे की राजनीति का प्रतीक बन चुकी है: आफताब अहमद
गुरुग्राम/मेवात, 21 जुलाई 2025
हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नूंह विधानसभा क्षेत्र से विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री आफताब अहमद ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा में लोकतंत्र नहीं, भ्रष्टाचार और डर का राज चल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को डमी बताते हुए आरोप लगाया कि असली सत्ता अब भी पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के पास है, जो दिल्ली से बैठकर हरियाणा को चला रहे हैं।
नूंह विधानसभा क्षेत्र से विधायक आफताब अहमद ने कहा कि आज प्रदेश में ऐसा माहौल बन चुका है जहाँ अधिकारी और नेता भ्रष्टाचार की दौड़ में शामिल हैं — जो सबसे ज़्यादा भ्रष्टाचार करता है, उसे सबसे बड़ा पद या पुरस्कार मिलता है।
नायब सैनी सिर्फ नाम के सीएम हैं, असली कंट्रोल खट्टर के हाथ में है
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री पद को मज़ाक बना दिया है। “नायब सैनी तो सिर्फ दिखावे के मुख्यमंत्री हैं, असली फ़ैसले खट्टर दिल्ली से ले रहे हैं। एक डमी मुख्यमंत्री से प्रदेश का विकास नहीं, विनाश ही हो सकता है।
आफताब अहमद ने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा सरकार मेवात को ऐसा क्षेत्र मानती है जैसे वह हरियाणा का हिस्सा ही न हो।
राव इंद्रजीत सिंह पर हमला: ‘गिरते-गिरते बचे’
कभी मेवात को अपना नहीं समझा
गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र के सांसद और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को निशाने पर लेते हुए आफताब ने कहा: इस बार चुनाव में जनता ने उन्हें वोट नहीं, सबक सिखाया। वे गिरते-गिरते बचे। राव को पता चल जायेगा जनता के साथ कैसे छलावा करते हैं।उन्होंने कहा कि राव इंद्रजीत सिंह जनता से पूरी तरह कट चुके हैं, और मेवात को हमेशा नजरअंदाज करते आए हैं।उन्होंने कभी मेवात को अपना नहीं समझा, जबकि मेवात ने उन्हें हर बार जिताया है। अब जनता ब्याज समेत हिसाब चुकाएगी।”
भ्रष्टाचार, हत्या और डर का राज
आफताब अहमद ने हरियाणा की कानून-व्यवस्था को लेकर कहा कि प्रदेश जंगल राज की गिरफ्त में है। घरों में घुसकर हत्याएं की जा रही हैं गोलीबारी आम हो गई है महिलाएं असुरक्षित हैं सड़कों की हालत जर्जर हो चुकी है जो पैसा सड़कों के विकास के लिए आता है, वह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है। मामूली बारिश में गुरुग्राम जैसे शहर डूब जाते हैं, तो बाकी का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे और सोहना-अलवर हाईवे पानी में डूब जाते हैं, लेकिन भाजपा विकास के बड़े-बड़े दावे करती है।
75 साल की उम्र पर बीजेपी खामोश, भ्रष्ट नेताओं को दिया जाता है प्रमोशन
भाजपा के भीतर 75 साल की उम्र सीमा को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा: ये आरएसएस का आंतरिक मामला है, लेकिन भाजपा इसे भी नजरअंदाज कर रही है। जिन नेताओं पर गंभीर आरोप हैं, उन्हें प्रमोशन मिलते हैं। भाजपा का चरित्र ही बदल चुका है।
जनता अब बदलाव चाहती है, कांग्रेस की ओर उम्मीद से देख रही है”
अपने संवाद के अंत में आफताब अहमद ने विश्वास जताया कि हरियाणा की जनता एक बार फिर कांग्रेस की ओर देख रही है किसान, मजदूर, व्यापारी — सब परेशान हैं। जनता भाजपा से थक चुकी है। वह बदलाव चाहती है, और वह बदलाव कांग्रेस लाएगी।
उन्होंने यह भी जोड़ा कि कांग्रेस शासन में, खासकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में, हर जिले में विकास हुआ था। आज की भाजपा सरकार ने उस विकास को खत्म कर विनाश की नींव रख दी है।
नूंह विधानसभा क्षेत्र से विधायक आफताब का यह बयान आगामी विधानसभा चुनावों से पहले एक बड़ा राजनीतिक संकेत माना जा रहा है। इसमें साफ तौर पर भाजपा की कार्यशैली, नेतृत्व और प्राथमिकताओं पर सवाल उठाए गए हैं।