
आधारशिला ना रखकर क्षेत्रवासियों की उम्मीदों पर पानी फेरा है।
बाढड़ा में अब कोई बड़ी परियोजना शुरू नहीं हुई,
मेडिकल और डिग्री कॉलेज के लिए भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया – दिग्विजय
चंडीगढ़, 25 जुलाई। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि भाजपा सरकार नए विकास कार्य करवाने की बजाय पुरानी विकास परियोजनाओं की झूठी वाहवाही लूटने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के 10 माह के कार्यकाल में बाढड़ा हलके के विकास के लिए एक भी नई विकास परियोजना शुरू नहीं की गई, जबकि वीरवार को गांव झोझू कलां में भाजपा द्वारा आयोजित रैली में पूर्व विधायक नैना सिंह चौटाला द्वारा करवाए गए विकास कार्यों के फीते काटकर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने झूठी वाहवाही लूटने का असफल प्रयास किया। दिग्विजय ने कहा कि जनता बखूबी जानती है की नैना सिंह चौटाला ने अपने कार्यकाल में बाढड़ा हलके के विकास के लिए रोड मैप तैयार किया था और जिसके सुखद परिणाम अब आमजन के सामने हैं।
मुख्यमंत्री नायब सैनी आधारशिला ना रखकर क्षेत्रवासियों की उम्मीदों पर पानी फेरा है।
दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा की मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दादरी जिले की सबसे महत्वपूर्ण परियोजना मेडिकल कॉलेज और डिग्री कॉलेज की आधारशिला ना रखकर क्षेत्रवासियों की उम्मीदों पर पानी फेरा है। दिग्विजय ने कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और पूर्व विधायक नैना सिंह ने अथक प्रयास कर जिले में गांव घसौला में मेडिकल कॉलेज व जिला मुख्यालय पर डिग्री कॉलेज की मंजूरी दिलवाई थी लेकिन दुखद बात है कि जजपा का प्रदेश सरकार से अलग होने के पश्चात इन दोनों महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर भाजपा सरकार एक कदम भी नहीं चल पाई है, जो कि दादरी जिले के युवाओं के साथ बहुत बड़ा विश्वासघात है।जजपा युवा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा रैली में लगभग 68 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया गया, जिनमें से 65 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाएं पूर्व विधायक नैना सिंह द्वारा क्रियान्वित की गई थी। उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष है कि बाढड़ा हलके के विकास के लिए नैना सिंह चौटाला द्वारा किए गए विकास कार्य मील के पत्थर साबित हो रहे है।