
ऐसे ही आने वाले हर त्योहार को सभी के साथ मिलजुल कर मनाने के लिए आग्रह किया।
ऐसे ही आने वाले हर त्योहार को सभी के साथ मिलजुल कर मनाने के लिए आग्रह किया।
गुरुग्राम, 26 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय गुरुकमल में गुरुग्राम जिला की सभी महिला कार्यकर्ता बहनों ने धूमधाम से सुख-समृद्धि एवं खुशियों से भरपूर हरियाली तीज का त्योहार मनाया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने सभी बहनों के लिए मेहंदी लगाने, झूला झूलने, डीजे के संगीत पर नृत्य करने एवं कई प्रकार के व्यंजनों एवं मिठाइयों से हरियाली तीज के कार्यक्रम को खूब धूमधाम से मनाने की व्यवस्था की।
भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष एवं नगर निगम वार्ड नं 21 से पार्षद सोनिया यादव ने सभी बहनों का स्वागत कर हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं और ऐसे ही आने वाले हर त्योहार को सभी के साथ मिलजुल कर मनाने के लिए आग्रह किया।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव श्रीमती गार्गी कक्कड़, श्रीमती अजीत बेनीवाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सोनिया यादव, जिला महामंत्री अजीत यादव, जिला महामंत्री मनीष सैदपुर, जिला उपाध्यक्ष हितेश भारद्वाज, जिला मीडिया प्रभारी हितेश चौधरी, पूनम भटनागर, सुचिता शर्मा, निधि मल्होत्रा, डॉ विसिका यादव, पूजा बल्हारा, कांता देवी, हिना शुक्ला, राखी शर्मा, शालू वर्मा, अनुपम श्रीवास्तव, रेणुका सिंह, जिला पदाधिकारी, महिला मोर्चा एवं मंडल पदाधिकारी एवं समस्त महिला कार्यकर्ताओं ने हरियाली तीज के सुंदर आयोजन को खूब सराहा।।