गुरुग्राम: 24 सितम्बर 2025
- कब्जा से वारदात में प्रयोग की गई 01 कार बरामद।
दिनांक 20.09.2025 को पुलिस थाना शहर सोहना, गुरुग्राम में एक सूचना 01 व्यक्ति को गाड़ी में बैठाकर बंधक बनाने व मारपीट करके हथियार के बल पर नगदी, रुपए व फोन लूटकर तथा उसके फोन से ऑनलाईन रुपए निकालने व पीड़ित घायल अवस्था में GH सोहना में भर्ती होने के संबंध में प्राप्त हुई।
पुलिस थाना शहर सोहना, गुरुग्राम की पुलिस टीम GH सोहना पहुंची व पीड़ित की MLR प्राप्त की गई, इसी दौरान पुलिस टीम को ज्ञात हुआ कि पीड़ित को सरकारी हॉस्पिटल सैक्टर-10, गुरुग्राम रैफर किया गया है, जब पुलिस टीम द्वारा पीड़ित से सम्पर्क किया गया तो पीड़ित ने बताया कि वह वरदान अस्पताल सोहना, गुरुग्राम दाखिल है।
आगामी कार्यवाही के लिए पुलिस टीम वरदान अस्पताल, सोहना पहुंची जहां पीड़ित ने पुलिस टीम को बताया कि दिनांक 20.09.2025 को कोर्ट के काम के संबंध में यह पलवल कोर्ट गया था व काम निपटाकर सोहना बस स्टैंड आया, फिर यह गुरुग्राम जाने के लिए ऑटो के इंतजार में खड़ा था, तभी एक i20 कार आई जिसमें 04 लड़के बैठे थे और गुरुग्राम जाने के लिए बोल रहे थे तो यह भी उस कार में बैठ गया। फिर उस कार में सवार लड़कों ने इसे HILL TOWN सोसाइटी के अंदर ले जाकर मारना पीटना शुरू कर दिया व एक लड़के ने इसकी छाती पर चाकू रख दिया। फिर उन कार सवार लड़कों ने इसे पार्क-23 सोसायटी में ले जाकर इसके साथ मारपीट की व एक लड़के ने बंदूक दिखाकर इसका मोबाईल फोन छीन लिया, फिये किसी अनजान जगह पर ले जाकर मुझे गाड़ी से पटक दिया व पेट में लात मारी और इसके फोन से सिमकार्ड निकालकर इसे फोन दे दिया व इसके साथ मारपीट करके रुपए व सिमकार्ड लेकर चले गए। बाद में इसने अपना फोन चेक किया तो मालूम चला कि उन्होंने इसके बैंक खाते से ऑनलाईन रुपए ट्रांसफर कर लिए। उक्त कथनों पर पुलिस थाना शहर सोहना, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
उप-निरीक्षक विनय कुमार, इन्चार्ज अपराध शाखा सोहना, गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त अभियोग में कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग की वारदात को अंजाम देने वाले 03 आरोपियों को दिनांक 23.09.20205 को सोहना, गुरुग्राम से काबू करके अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान 1. साहिल राघव (उम्र-22 वर्ष, शिक्षा-स्नातक), 2. जतिन (उम्र-22 वर्ष, शिक्षा-12वीं ) दोनों निवासी गांव घामडोज, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) व 3. देवेंद्र उर्फ भोलू (उम्र 24-वर्ष, शिक्षा-10वी) निवासी गांव सिरस्का, सोहना जिला गुरुग्राम (हरियाणा) के रूप के हुई।
आरोपियों से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी नशा करने व शराब पीने के आदि है। नशे की पूर्ति करने के लिए इनके पास रुपए नहीं थे तो इन्होंने योजना बनाकर उपरोक्त अभियोग की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जा से वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी (i 20), बरामद की गई है। अभियोग में आगामी कार्यवाही के लिए आरोपियों को आज दिनांक 24.09.2025 को माननीय अदालत में पेश किया जाएगा। अभियोग का अनुसन्धान जारी है।
