उत्तरकाशी सुरंग बचाव | अंतर्राष्ट्रीय टनलिंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स ने सिल्कयारा सुरंग के अंदर फंसे 41 श्रमिकों की सुरक्षित निकासी के लिए सुरंग के मुख्य द्वार पर बने एक मंदिर में पुजारी के साथ पूजा की। जानकारी में मुताबिक सुरंग में फंसे मजदूर आज शाम 5 बजे तक बाहर निकाले जा सकते हैं। फ़िलहाल उत्तरकाशी सुरंग की वर्टिकल ड्रिलिंग फिलहाल रोकी गई, हॉरिजॉन्टल खुदाई जारी है।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों को आज 17वां दिन हैं। पिछले दो सप्ताह से निर्माणाधीन सिलक्यारा-बड़कोट सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए वैकल्पिक रास्ता तैयार करने के लिए रविवार को सुरंग के ऊपर से वर्टिकल ‘ड्रिलिंग’ शुरू की गयी थी जो सोमवार को भी जारी रही। इस सुरंग हादसे में कुल मिलाकर 41 मजदूर फंसे हुए हैं, जिन्हें बाहर निकालने का काम जारी है. दरअसल, 12 नवंबर को यमुनोत्री नेशनल हाइवे पर बन रही सिलक्यारा सुरंग का एक हिस्सा ढह गया। इस वजह से ही मजदूर उसके भीतर फंस गए। उन्हें बाहर निकालने के लिए युद्ध स्तर पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
#WATCH उत्तरकाशी सुरंग बचाव | अंतर्राष्ट्रीय टनलिंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स ने सिल्कयारा सुरंग के अंदर फंसे 41 श्रमिकों की सुरक्षित निकासी के लिए सुरंग के मुख्य द्वार पर बने एक मंदिर में पुजारी के साथ पूजा की। pic.twitter.com/H8gWGzNezT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 28, 2023