खट्टर सरकार की वजह से आशा वर्कर्स का धरने पर बैठना दुर्भाग्यपूर्ण- मुकेश डागर (कोच)
सरकार के खिलाफ आशा वर्कर्स के जेल भरो आंदोलन को आम आदमी पार्टी ने दिया समर्थन ।
आज आशा वर्कर्स ही नहीं प्रदेश का हर वर्ग परेशान हैं-धीरज यादव
गुरुग्राम 25 सितम्बर , आशा वर्कर्स यूनियन (सीटू) की हड़ताल के 2 महीने से ज्यादा जेल भरो आंदोलन का आगाज गुड़गांव जिले की सैंकड़ो आशा वर्कर्स ने हड़ताल में भाग लिया। आम आदमी पार्टी ने सभी आशा वर्कर्स को पूर्ण समर्थन दिया। आशा वर्कर्स की हर महिला को आम आदमी पार्टी की ओर से गुरुग्राम लोकसभा अध्यक्ष मुकेश डागर ने आश्वासन दिया हर संभव मदद आपके बीच आपके एक कॉल पर मिलेगी और जो जेल भरो आंदोलन का आगाज आप ने किया है आम आदमी पार्टी का एक एक कार्य करता आपके साथ जेल जाने को तैयार। पार्टी का आदेश है कि आप कोई भी निर्णय करते हैं आपके साथ आम आदमी पार्टी का हर सिपाही कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। साथ में मुकेश डागर ने कहा कि आज प्रदेश में आशा वर्कर्स के साथ जो सरकार का रवैया है वह बहुत गलत है और जो बहने आंदोलन के दौरान हमारे बीच नहीं रही उसके लिए सरकार की कड़ी निंदा करते हैं और उनके लिए सरकार से मांग करते हैं कि उन्हें ज्यादा से ज्यादा सहायता राशि दी जाए।
आम आदमी पार्टी का हर सिपाही कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा
आम आदमी पार्टी जिला महिला अध्यक्ष सुशीला कटारिया ने आशा वर्कर्स महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश भर की 20 हज़ार आशा वर्कर न्यूनतम वेतन 26 हज़ार लागू सरकार तत्काल प्रभाव से करें। और उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा देते हुए ईएसआई व ईपीएफ व रिटायरमेंट पेंशन का दे।ओन लाईन काम न करवाने की मांग को लेकर गत 8 अगस्त से हड़ताल पर है। मुख्यमंत्री बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व महिला शसक्तीकरण पर लंबे चौड़े भाषण तो देते है। परंतु बेटियों व महिलाओं की बात तक नही सुनी जा रही है। सरकार की इस तानाशाही से आम जन में सरकार के खिलाफ गुस्सा है
अब वोट की चोट से आशा वर्कर्स 2024 में झाड़ू से भारतीय जनता पार्टी सरकार को प्रदेश से खत्म कर देगी
ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष धीरज यादव ने मुख्यमंत्री को सचेत करते हुए कहा कि समय रहते मांगों का समाधान किया जाए । और अब वोट की चोट से आशा वर्कर्स 2024 में झाड़ू से भारतीय जनता पार्टी सरकार को प्रदेश से खत्म कर देगी।
आशा वर्कर्स जिला प्रधान रानी,जिला सचिव मीरा व जिला कमेटी सदस्य पूनम सीमा और तमाम आशा वर्कर्स ने आम आदमी पार्टी समर्थन का स्वागत किया और उनका धन्यवाद किया। इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष मुकेश डागर , ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष धीरज यादव , प्रदेश युवा उपाध्यक्ष प्रियदर्शनी सिंह, ओबीसी संयुक्त सचिव विजय यादव, प्रदेश संयुक्त सचिव मीनू सिंह, महिला अध्यक्ष सुशीला कटारिया, युवा जिला अध्यक्ष नितिन बत्रा, महिला जिला उपाध्यक्ष अनीता यादव, लोकसभा संयुक्त सचिव मुकेश पवन चौधरी, जिला उपाध्यक्ष मनीष मक्कड़,ओबीसी जिला अध्यक्ष हरीश मल्होत्रा, ब्लॉक अध्यक्ष सुनील गहलोत, ब्लॉक अध्यक्ष कल्लू प्रधान,ओबीसी जिला उपाध्यक्ष सोनू सैनी, सर्कल इंचार्ज मोहित सैनी, सर्कल इंचार्ज पूजा संधू ,सर्कल इंचार्ज पूनम यादव, व्यापार मंडल जिला संयुक्त सचिव यशपाल(रिंकू), भोला गुर्जर (नाथुपुर), पवन नेहरा और राघवेंद्र मौजूद रहे |