Saturday, September 21, 2024

आजम खान को मुसलमान होने के कारण मिली सजा- अखिलेश यादव

हमे न्यायालय पर भरोसा है

आज नही तो कल उनके परिवार को न्याय मिलेगा

कन्नौज पहुंचे सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होने आजम खान पर लगे मुकदमों पर कहा कि हमे न्यायालय पर भरोसा है। कि आज नही तो कल उनके परिवार को न्याय मिलेगा। उनके खिलाफ बड़ी साजिशें हुई हैं। जिस के कारण उन्हें इस सजा का सामना करना पड़ रहा है। बेजेपी के लोगों का खुद कहना है कि उन्हें मुसलमान होने के कारण उन्हें इस तरह की सजा फेस करना पड़ रही है।

भाजपा में परिवारवाद की लिस्ट बहुत लंबी है

गेंद कांग्रेस के पाले में फेंकी है

भाजपा के परिवारवाद पर निशाना साधते हुये उन्होंने कहा कि भाजपा में परिवारवाद की लिस्ट बहुत लंबी है। मुख्यमंत्री योगी खुद परिवारवाद की वजह से आज सीएम हैं। उन्हें परिवारवाद का दोहरा लाभ मिला। इंडिया गठबंधन पर अखलेश यादव ने गेंद कांग्रेस के पाले में फेंकी है। उन्होने कहा कि कांग्रेस कोटी करना है कि क्या करना है।

दुनिया मे जितने भी देश हैं उन्हें हस्तक्षेप करना चाहिये।

फिलिस्तीन इजरायल विवाद पर अखिलेश यादव ने कहा की दुनिया मे जितने भी देश हैं उन्हें हस्तक्षेप करना चाहिये। योगी सरकार पर कटाक्ष करते हुए उंन्होने कहा कि प्रदेश में कहीं धान की खरीद नही हो रही, आलू किसानों की मदद भी नही कर रही सरकार। बन्द पड़े काऊ मिल्क प्लान को लेकर भी उन्होने भाजपा पर निशाना साधा अखिलेश यादव ने कहा कि काऊ मिल्क प्लांट के पत्थर पर हेमा मालिनी का नाम लिख दिया जो कभी यहां आयीं ही नही। जातीय जनगणना के सवाल पर कहा कि भाजपा को जातीय जनगणना कराना ही पड़ेगी अगर नही कराती है तो भविष्य में सपा सरकार बनने पर जातीय गणना करायी जाएगी। कन्नौज से चुनाव लड़ने के सवाल पर अखिलेश यादव ने एक बार फिर मुहर लगाई है। उंन्होने कहा कि इस बार यहां बेजेपी बुरी तरह हारेगी। मेरठ हादसे पर भी उन्होने भाजपा सरकार पर सवाल खड़े किये। सपा सुप्रीमों कन्नौज के नसरापुर स्थित दिवंगत पूर्व विधायक की तेरहीं में आये थे।

Latest Videos

आपकी राय

[poll id="2"]

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights