Monday, September 23, 2024

मौसम अपडेट: शीतलहर के बीच बारिश का अलर्ट, हाड़ कंपाने वाली ठंड ढाएगी कहर; राजधानी में 06 जनवरी को भी रहेगा ठंडा दिन

मौसम अपडेट: शीतलहर के बीच बारिश का अलर्ट, हाड़ कंपाने वाली ठंड ढाएगी कहर; राजधानी में 06 जनवरी को भी रहेगा ठंडा दिन

नई दिल्ली 06 जनवरी 2024| मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव होगा। इससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़त हो सकती है। शनिवार को भी हवाओं की दिशाओं में बदलाव से तापमान में कुछ बढ़त होने की उम्मीद है।

देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे का कहर जारी है। कोहरे के कारण आम जन से लेकर यातायात प्रभावित हो रहा है। वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गए हैं, उड़ानों पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। पूरे दिन कोल्ड डे स्थिति बनी रही। शनिवार को भी हवाओं की दिशाओं में बदलाव से तापमान में कुछ बढ़त होने की उम्मीद है। शनिवार सुबह दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में कोहरा छाया रहा।

मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहने के कारण सूरज की रोशनी धरती तक पहुंच नहीं पाई, जिस कारण दिन के समय ठिठुरन महसूस हुई। कई जगहों पर पश्चिम, उत्तर, उत्तर-पश्चिम व उत्तर पूर्व दिशाओं से ठंडी हवाएं चली। ठंडी हवाओं के कारण दिल्ली के कई इलाकों में गलन महसूस हुई। अनुमान है कि आने वाले दिनों में अभी ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है।

Latest Videos

आपकी राय

[poll id="2"]

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights