नई दिल्ली, 2 फरवरी 2024| अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हार को लेकर बीजेपी के मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करने वाली है। लेकिन पुलिस से इजाजत नहीं मिली है। इस प्रदर्शन को लेकर पुलिस बलों को तैनात किया गया हैं। इस बीच पुलिस ने आम आदमी पार्टी के नेताओं को भी गिरफ्तार किया है। इस बीच भाजपा के कार्यकर्ता भी आप कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली आप के ऑफिस पहुंचे गए हैं और उनके साथ में पंजाब के सीएम भी मौजूद है।
दिल्ली में आप और भाजपा के विरोध प्रदर्शन को लेकर पुलिस बल पूरी तरह से अलर्ट है। दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट भी जारी किया गया है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि हम विरोध प्रदर्शन को लेकर कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम रखेंगे। दिल्ली पुलिस ने कहा कि अतिरिक्त बल भी तैनात किए जाएंगे। किसी को भी कानून का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस का कहना है कि ट्रैफिक को दीन दयाल उपाध्याय मार्ग से अन्य मार्गों पर डायवर्ट कर दिया जाएगा।
