BJP में शामिल होते ही अशोक चव्हाण ने क्यों दी कांग्रेस अध्यक्ष को बधाई? इस VIDEO में मिल जाएगा जवाब
मुंबई 13 फ़रवरी 2024। अशोक चव्हाण ने आज भाजपा का दामन थाम लिया। 38 वर्षीय अशोक चव्हाण ने कल (13 फरवरी) को कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। वो आज उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, आशीष शेलार की मौजूदगी में भाजपा में आधिकारिक तौर पर शामिल हुए। भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने गलती से कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद भाजपा कार्यालय में बैठे सभी लोगों हंसी छूट पड़ी।
अशोक चव्हाण ने गलती से कह दी ये बात
मुंबई भाजपा प्रमुख आशीष शेलार को गलती से “मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष” कह दिया। अशोक चव्हाण की ये बात सुनते ही देवेंद्र फडणवीस ने तुरंत उन्हें ठीक करते हुए कहा कि वो भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। इस बात पर कार्यालय में बैठे सभी लोग हंसने लगे। खुद अशोक चव्हाण भी अपनी हंसी रोक न सके।
https://twitter.com/BJP4Maharashtra/status/1757309483619963011
मैंने हमेशा सकारात्मक राजनीति की: पूर्व कांग्रेस नेता
38 सालों तक कांग्रेस में रह चुके अशोक चव्हाण ने कहा कि मैं अपनी राजनीति की नई शुरुआत कर रहा हूं। मैं हमेशा सकारात्मक राजनीति का हिस्सा रहा हूं। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ का संकल्प लिया है। कभी-कभी मुझ पर उनका विरोध न करने का आरोप लगाया जाता है। लेकिन मैंने हमेशा सकारात्मक राजनीति की है।”
बिना किसी शर्त के थामा बीजेपी का हाथ: अशोक चव्हाण
पूर्व कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने बीजेपी में शामिल होने के लिए कोई शर्त नहीं रखी है. उन्होंने कहा, “पार्टी मुझसे जो कहेगी, मैं करूंगा. मैंने कुछ नहीं मांगा. किसी ने मुझसे जाने के लिए नहीं कहा. यह मेरा फैसला है.”