चंडीगढ़, 23 फरवरी 2024 : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल चुनावी साल में प्रदेश बजट 2024-25 पेश कर रहें हैं। सीएम खट्टर ने बतौर वित्त मंत्री आज विधानसभा में बजट पेश किया। मुख्यमंत्री ने बजट की कॉपी पर साइन कर दिए हैं। वह अपने दूसरे कार्यकाल का अंतरिम बजट पेश कर रहें हैं। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू हुई। चुनावी साल होने के चलते माना जा रहा है कि बजट में महिला, रोजगार, हेल्थ सेक्टर, कृषि समेत विभिन्न क्षेत्रों पर विशेष फोकस रहेगा।
चुनावी बजट पर टिकी सभी की नजरें
बता दें कि साल 2020-21 का बजट 1,42,343 करोड़ रुपए का था। साल 2021-22 का बजट बढ़कर 1,55,645 करोड़ रुपए का हो गया। साल 2022-23 का बजट बढ़ाकर 1,77,255.99 करोड़ रुपए का किया गया। साल 2023-24 में मनोहर लाल सरकार ने 1,83,950 करोड़ का बजट पेश किया। अब देखना यह है कि इस बार मुख्यमंत्री मनोहर लाल किस तरह का बजट पेश करते हैं।