Saturday, September 21, 2024

ऐलनाबाद में रेल रोकने जा रहे प्रदर्शनकारी किसानों को हिरासत में लिया: राजेन्द्र कुमार

सिरसा, 11 मार्च 2024। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के आह्वान पर 4 घंटे रेल रोकों आंदोलन के तहत ऐलनाबाद के रेलवे स्टेशन के समक्ष भारी संख्या में किसानों ने पहुंचकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना दिया और विरोध प्रदर्शन किया। रेल रोकों अभियान को देखते हुए शहर में जीआरपी व पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन पर सुरक्ष के पुख्ता इंतजाम किए थे जिस कारण किसान भारी पुलिस बल व बेरिकेटिंग को देखते हुए रेलवे स्टेशन में प्रवेश नहीं कर पाए और रेलवे स्टेशन के समक्ष धरना पर बैठ गए। किसानों के इस प्रदर्शन को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन बढ़ते रोष को देखते हुए किसान युनियन हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश ममेरां, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सिधु, कामरेड सुरजीत सिंह, गुरदीप सिंह गुराया सहित कई किसान नेताओं व अन्य किसानों को हिरासत में ले लिया।
किसानों के रेल रोकों आंदोलन के मद्देनजर बीते दिवस सायं पुलिस प्रशासन ने शहर के मुख्य बाजार में फ्लैग मार्च किया और शांति बनाएं रखने की अपील की। डीएसपी अजायब सिंह ने पुरी टीम के साथ फ्लैग मार्च निकाल भाईचारे व शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की किसानों व स्थानीय लोगों से अपील की। यह फ्लैग मार्च शहर के पुलिस थाना से चलकर चौ. देवी लाल चौक, गांधी चौक, पंचमुखी चौक से होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचा। जहां पुलिस प्रशासन ने बेरीकेटस कर पुलिस जवानों की डयूटिया लगाई गई। इस अवसर पर थाना प्रभारी संदीप कुमार के अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारी मार्च में शामिल थे।

Latest Videos

आपकी राय

[poll id="2"]

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights