Saturday, September 21, 2024

लोकसभा चुनाव 2024: यूपी की इस हॉट सीट पर दांव पर है बसपा की प्रतिष्ठा, मायावती खुद कर रही हैं निगरानी

लोकसभा चुनाव 2024: यूपी की इस हॉट सीट पर दांव पर है बसपा की प्रतिष्ठा, मायावती खुद कर रही हैं निगरानी

मैनपुरी 8 अप्रैल 2024। मैनपुरी संसदीय सीट पर बसपा इस बार ताल ठोंकने जा रही है। सोशल इंजीनियरिंग के फार्मूले पर अपने नेताओं के निर्णय को स्वीकार प्रत्याशी का ऐलान किया जा चुका है। अब पूरा दारोमदार स्थानीय नेताओं के कंधे पर डाला गया है।

जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंप दी गई है। अब इन क्षेत्रों में पार्टी का प्रदर्शन इन दिग्गजों की परख का भी पैमाना बनेगा।

प्रत्याशी चयन के लिए बसपा जातिगत आंकड़ों में उलझी हुई थी। शाक्य मतदाताओं की संख्या को देखते हुए किशनी क्षेत्र से डा. गुलशन देव शाक्य को मैदान में उतारा है। प्रत्याशी की पैरवी जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित मंडल के एक वरिष्ठ नेता ने की थी. अब पैरवी करने वालों को सीट जिताने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मायावती खुद कर रही समीक्षा

पार्टी अध्यक्ष मायावती प्रतिदिन जिले की समीक्षा कर रही हैं। एक वरिष्ठ पदाधिकारी का कहना है कि करहल, किशनी और भोगांव विधानसभा क्षेत्र में विशेष जोर दिया जा रहा है।

वर्तमान में जिला प्रभारी का दायित्व संभाल रहे दीपक पेंटर पूर्व में जिलाध्यक्ष, मंडल को-आर्डिनेटर के पदों पर रह चुके हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में करहल विधानसभा क्षेत्र से सपा मुखिया अखिलेश यादव के सामने बतौर प्रत्याशी मैदान में उतरे थे।

मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान प्रभारी ब्रजेश किशोर गुड्डू और राजेंद्र सोनी पूर्व में जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। विधानसभा क्षेत्र भोगांव से प्रभारी रामनरेश वर्मा पूर्व में जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। 2021 के जिला पंचायत चुनाव में पार्टी के टिकट पर अपनी मां रेशमा देवी के लिए मतदाताओं की नब्ज टटोल चुके हैं। इसी क्षेत्र से विधानसभा प्रभारी अशोक गौतम पूर्व में आगरा मंडल के सेक्टर पदाधिकारी रह चुके हैं।

सौंपी गई जिम्मेदारी

विधानसभा किशनी क्षेत्र से वर्तमान प्रभारी डा. रामौतार सिंह वरिष्ठ साथियों में शामिल हैं। पूर्व में आगरा मंडल के सेक्टर प्रभारी का दायित्व भी संभाल चुके हैं। करहल क्षेत्र के विधानसभा प्रभारी लायक सिंह पूर्व जिला प्रभारी एवं लोकसभा प्रभारी की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वहीं लोकसभा सीट में शामिल इटावा जिले जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र का प्रभार अनुराग सिंह जाटव को सौंपा गया है। वे पूर्व में भी इस क्षेत्र के प्रभारी और मंडल सेक्टर महासचिव रह चुके हैं।

जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र शाक्य, जिला उपाध्यक्ष आनंद पांडेय, जिला महासचिव नरेंद्र प्रधान से प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी प्रतिदिन समीक्षा के माध्यम से टोह ले रहे हैं। इस बार के चुनाव में इन सभी नेताओं की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है।

Latest Videos

आपकी राय

[poll id="2"]

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights