Monday, September 23, 2024

वोट फॉर मोदी के संदेश के साथ गुरुग्राम पहुंची बुलेट रानी

गुरुग्राम, 18 अप्रैल। तमिलनाडू की रहने वाली बुलेट रानी के नाम से मशहूर राज लक्ष्मी मंदा गुरुवार को गुरुग्राम पहुंची। वोट फॉर मोदी, वोट फॉर नेशन के मिशन के साथ 21 हजार किलोमीटर की यात्रा पर निकली बुलेट रानी का गुरुग्राम पार्टी कार्यालय गुरुकमल में जिला अध्यक्ष कमल यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ भव्य स्वागत किया। प्रेसवार्ता के दौरान राज लक्ष्मी मंदा ने बताया कि मदुरई से 12 फरवरी को बुलेट बाइक यात्रा शुरू की थी।
पत्रकारों से बात करते हुए बुलेट रानी मंदा ने बताया कि मदुरई से दिल्ली तक 65 दिनों में 21 हजार किलोमीटर का सफर तय किया है। उन्होंने कहा कि मेरा एकमात्र एजेंडा तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि मदुरई से शुरू हुई यात्रा पांडीचेरी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, छत्तसीगढ़ उड़ीसा, झारखंड, बिहार होते हुए यूपी और यूपी से हरियाणा के गुरुग्राम पहुंची है और यात्रा का अंतिम पड़ाव आज दिल्ली में होगा।
पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए बुलेट रानी ने बताया कि वह मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने का संकल्प लेकर निकली हैं। 65 दिनों में 15 राज्यों से होते हुए यहां आई हैं। सभी राज्यों में उन्हें पूरा मान-सम्मान और समर्थन मिला है। उन्होंने बताया कि स्वयं बुलेट पर चलती है और उनके साथ कुछ साथी भी हैं जो ट्रक में साथ चल रहे हैं। श्रीमती मंदा ने बताया कि इस बार प्रधानमंत्री मोदी 400 पार का लक्ष्य जनसमर्थन से अवश्य पूरा करेंगे।
राज लक्ष्मी मंदा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर वह जनता से वोट मांग रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है। भारत का पूरे विश्व में मान सम्मान बढ़ा है। देश भर में प्रधानमंत्री मोदी की लहर है और दक्षिण में भी इस बार भाजपा का डंका बजेगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष कमल यादव ने कहा कि अब तक राजलक्ष्मी मंदा लगभग 21 हजार किलोमीटर की यात्रा करके गुरुकमल पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि श्रीमती मंदा की यात्रा आज ही दिल्ली में संपन्न हो जाएगी। श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 10 वर्षों से बिना भेदभाव के देश की तरक्की के लिए काम कर रहे हैं। पीएम मोदी का लक्ष्य भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का है। सबका साथ, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र पर चलते हुए पीएम मोदी हर वर्ग को सशक्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के कार्यों ने बुलेट रानी को काफी प्रभावित किया है, इसलिए वह 21 हजार किलोमीटर की यात्रा करके यहां पहुंची है भाजपा का प्रचार कर रही हैं।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष कमल यादव, माँ राजलक्ष्मी मंदा, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, जिला उपाध्यक्ष सुन्दरी खत्री, जिला सह मीडिया प्रमुख पवन यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष मयंक निर्मल, महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनिया यादव उपस्थित रहे।

Latest Videos

आपकी राय

[poll id="2"]

Latest news
Related news

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights