नई दिल्ली/ पलवल 23 मई।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को पलवल के गांव सौलदा में आयोजित विजय संकल्प रैली में फरीदाबाद से भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के लिए वोट मांगे।

उन्होंने कहा कि आने वाली 25 मई को भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाएं। प्रदेश में सभी 10 सीटों पर कमल का फूल खिलाकर मोदी जी को दें। देश- प्रदेश के विकास को मजबूत करें। देश की सेना को मजबूत करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत करें, ताकि वे देशहित में निःसंकोच होकर फैसले ले सकें।
उन्होंने कहा कि देशभर में मोदी द्वारा किए गए कामों के बूते पर ही भाजपा लगातार तीसरी बार देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रही है। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पर भी तीखा प्रहार किया और कहा कि इन चुनावों के बाद कांग्रेस देश में डायनासोर की तरह विलुप्त हो जाएगी। आज से दस साल बाद देश की जनता पूछेंगे की कांग्रेस क्या थी। इनके हालात ऐसे बनते जा रहे हैं। कांग्रेस के लोगों ने हमेशा भ्रष्टाचार किया है। भाई भतीजावाद और परिवारवाद को बढ़ावा दिया है। वहीं, भारत प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में दुनिया में एक बड़ी शक्ति बनकर उभरा है। इस बात को पाकिस्तान की संसद ने भी माना है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के एक पूर्व मंत्री उरी व पुलवामा हमले को लेकर यह कह चुके हैं कि यह हमला पाकिस्तान ने करवाया था और भारत ने इसका माकूल जवाब दिया। भारत आज दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है। रक्षा मंत्री ने कहा कि पिछले दस सालों में भारत के प्रति दुनिया की धारणा बदली है। दुनिया को भारत के प्रति सोचने का नजरिया बदला है। भारत अब पहले जैसा नहीं रहा। इससे पहले रैली में पहुंचने पर भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर, भाजपा जिला अध्यक्ष शरण सिंह,नंदकिशोर,दीपक मंगला आदि ने केंद्रीय मंत्री और रक्षा मंत्री का भव्य स्वागत किया।
भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर की तारीफ

