Monday, September 23, 2024

Rohtak Muder Case : बाइक सवार युवक की गोली मर कर हत्या, हमलावर फरार

रोहतक में हत्याओं का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आज जींद रोड से गोहाना बाईपास रोड पर एक युवक की सुबह सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। शहर थाना पुलिस सूचना के बाद कार्यवाही करने में जुटी हुई है।

 

Rohtak Muder Case : रोहतक में हत्याओं का सिलसिला जारी है। एक बार फिर एक बाइक सवार युवक ने बाईपास पर गोली मार कर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए, लेकिन जाते हुए युवक की बाइक भी साथ ले गए। अज्ञात हमलावरों ने युवक की छाती में गोली मारी थी। सूचना मिलने पर 112 की टीम ने युवक को पीजीआई में भर्ती करवाया गया। जहां पर डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक की पहचान रोहतक के गांव मोखरा निवासी अनिल के रूप में हुई है।
Driver Of Mokhra Gaushala Shot Dead On Jind Bypass In Rohtak, Madia Was  Going To His Sister - Amar Ujala Hindi News Live - Rohtak Crime:जींद बाईपास  पर मोखरा गौशाला के ड्राइवर
वहीं मामले की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस टीम और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। अनिल की छाती में गोली लगने के निशान है। बताया जा रहा है कि अनिल बाइक पर गांव मोखरा से अपनी बहन के घर सोनीपत जा रहा था तभी किसी अज्ञात हमलावर ने उसकी छाती मे गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद हमलावर सिर्फ अनिल की बाइक अपने साथ लेकर गया। और अनिल का बैग , पर्स व सोने की चेन को वही छोड़ गया। फिल्लाह सिटी थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

 

रोहतक में बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या, बाइक लेकर
परिजनों के अनुसार गांव मोखरा निवासी अनिल उर्फ माड़िया मोखरा गौशाला में ड्राइवर की नौकरी करता था। वह अभी तक अविवाहित था। शुक्रवार सुबह घर से बाइक लेकर अपनी बहन के घर सोनीपत जाने के लिए निकला था। सुबह करीब नौ बजे परिजनों को पता चला कि अनिल को किसी ने बाईपास पर गोली मार दी। सड़क किनारे अनिल गंभीर हालत में बेहोश पड़ा था। मौके पर भीड़ जमा हो गई। 10 से 12 लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया परन्तु डॉक्टर्स के पास पहुंचने से पहले ही अनिल ने अपना दम तोड़ दिया था।

Latest Videos

आपकी राय

[poll id="2"]

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights