Monday, September 23, 2024

Modi 3.0 Cabinet List: पुरानी सरकार बीजेपी के साथ

Modi 3.0 Cabinet List: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल मे कैबिनेट का हिस्सा रहने वाले 20 लोग फिर से मंत्री बनेंगे। जानें पूरी ख़बर

Modi 3.0 Cabinet List: लोकसभा चुनाव में NDA को बहुमत मिलने के बाद आज नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे। मोदी के साथ उनकी नई कैबिनेट के मंत्री भी शपथ लेंगे। इस बीच मोदी कैबिनेट के संभावित मंत्रियों की सूची भी सामने आ गई है।

Modi 3.0 Cabinet: नरेन्द्र मोदी के साथ करीब 65 लोगों के शपथ लेने की  संभावना, पुराने चेहरों पर बढ़ सकता है भरोसा | Moneycontrol Hindi

सूत्रों के अनुसार, भाजपा नेता मनोहर लाल खट्टर, शिवराज सिंह चौहान, बंदी संजय कुमार और रवनीत सिंह बिट्टू केंद्रीय मंत्रिपरिषद में नए चेहरों में शामिल हो सकते हैं, जो नरेंद्र मोदी के साथ शपथ लेंगे। इसके साथ ही अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, अश्विनी वैष्णव और मनसुख मंडाविया जैसे वरिष्ठ पार्टी नेताओं को नई सरकार में शामिल होना तय माना जा रहा है। ख़बर है की निर्मला सीतारमण, सर्बानंद सोनोवाल और किरेन रिजिजू भी शपथ लेंगे।

Modi 3.0 Cabinet List: TPD और JDU के ये नेता बन सकते मंत्री

JDU, TDP, RLD... मोदी 3.0 कैबिनेट में किस पार्टी के कितने मंत्री? बन गया  फॉर्मूला! | Modi 3.0 Oath Ceromany cabinet state ministers List NDA JDU TDP  RLD | TV9 Bharatvarsh

TPD के राम मोहन नायडू और चंद्रशेखर पेम्मासानी के साथ JDU के ललन सिंह और रामनाथ ठाकुर के अलावा चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, एच डी कुमारस्वामी और जयंत चौधरी को मंत्री बनाने पर विचार किया जा रहा है।

Modi 3.0 Cabinet List: पंजाब से बिट्टू को मिल सकती जगह

Who will become minister from UP in Modi 3.0 government? Three ministers  including Rajnath, Baghel are sure to be repeated, 5 OBCs, 2 Dalits, 2  Brahmins may get a chance. | मोदी

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते बिट्टू लोकसभा चुनाव हार गए थे, लेकिन उनकी प्रोफाइल और पंजाब में अपनी पैठ बढ़ाने की भाजपा की कोशिशों के चलते उन्हें शामिल किया जा सकता है।

तेलंगाना से चुने गए बंदी संजय कुमार और जी किशन रेड्डी को एक साथ मोदी के आवास के लिए जाते देखा गया वही उनके करीबी सूत्रों ने बताया कि उन्हें मंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि, संभावित मंत्रियों पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Latest Videos

आपकी राय

[poll id="2"]

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights