
📍 नई दिल्ली | 30 मई
🇮🇳 देश और विदेश की मुख्य खबरें
🔹 दिल्ली:
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज अपनी सरकार के 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगी। इसमें सरकार की उपलब्धियों, चुनौतियों और आगे की योजनाओं का विवरण दिया जाएगा।
🔹 रक्षा मंत्रालय:
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा,
“हम और सख्त कदम उठा सकते थे, और आगे भी विकल्प खुले हैं।”
🔹 भारत-पाकिस्तान संबंध:
भारत ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि
“पहले उस आतंकवादियों की सूची में शामिल नामों को भारत को सौंपे, जिनकी जानकारी पहले दी जा चुकी है।”
साथ ही रक्षा मंत्री ने चेताया,
“पाकिस्तान को पहले वह भारतीय जमीन खाली करनी चाहिए जिस पर वह अवैध कब्जा जमाए बैठा है, तभी भारत आगे कोई विचार करेगा।”
🔹 पाकिस्तान-चीन समीकरण:
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अब पूरी तरह चीन की शरण में दिखाई दे रहे हैं। चीन के साथ गहरे होते आर्थिक और रणनीतिक रिश्तों पर वैश्विक विश्लेषकों की नजरें।
🔹 बांग्लादेश:
एक बार फिर बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन की तैयारी शुरू हो चुकी है। विपक्षी दलों के प्रदर्शन और सेना की गतिविधियों से राजनीतिक हलचल तेज़।
🏛️ राज्यों से बड़ी खबरें
🔹 हरियाणा:
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज शाम वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अहम बैठक करेंगे। माना जा रहा है कि यह बैठक आगामी प्रशासनिक फेरबदल और विकास योजनाओं की समीक्षा को लेकर होगी।
🔹 भाजपा संगठनात्मक हलचल:
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर आरएसएस और भाजपा नेतृत्व के बीच सहमति नहीं बन पा रही है।
इस दौड़ में प्रमुख नाम हैं:
-
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर
-
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
-
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव
🔹 हरियाणा भाजपा अध्यक्ष पद की दौड़:
प्रदेश स्तर पर भी भाजपा संगठन में हलचल। हरियाणा भाजपा अध्यक्ष पद के लिए कई दिग्गज नेताओं के नाम चर्चा में हैं।
🔹 गुरुग्राम:
गुरुग्राम नगर निगम में बड़े घोटाले का खुलासा। जांच एजेंसियों ने कई फाइलों और परियोजनाओं की जांच शुरू की है।
🔹 मानेसर:
मानेसर नगर निगम अब हरियाणा विजिलेंस विभाग के रडार पर है। भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर कई अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है।
📌 अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहें:
🔗 NewIndiaNewsNetwork.com
📲 Follow us on: Facebook | YouTube | Instagram | Twitter