
विजय कुमार, मनोज कुमार सिंगला, सुनील गर्ग, यश बिंदल (प्राईवेट व्यक्तियों) व सुनील बंसल सीनियर एकाउण्ट आफिसर एच.एस.वी.पी. को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विजय कुमार, मनोज कुमार सिंगला, सुनील गर्ग, यश बिंदल (प्राईवेट व्यक्तियों) व सुनील बंसल सीनियर एकाउण्ट आफिसर एच.एस.वी.पी. को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
चंडीगढ़, 15 जुलाई। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पंचकूला की टीम ने भ्रष्टाचार के एक मामले में आरोपियान (1) नवीन पुत्र हेमचन्द्र निवासी गांव शेखपुरा तहसील गन्नौर, जिला सोनीपत (2) रामकेश पुत्र झब्बर सिंह निवासी मकान नं0 33, सभापुर, थाना सोनिया विहार सभापुर दिल्ली 94. (3) सुरेन्द्र कुमार पुत्र रमेश चन्द्र उर्फ सोभी निवासी मकान नं. 360 नजदीक एस.बी.आई. बैंक सभापुर, थाना सोनिया विहार, सभापुर दिल्ली 94. (4) हरकेश शर्मा पुत्र जुगती राम, निवासी ककरोई सदर सोनीपत, जिला सोनीपत (5) भारत कुमार पुत्र किरणपाल निवासी गांव रसूलपुर थाना शाहपुर जिला मुज्जफरनगर उत्तर प्रदेश हाल बी-2/24, डी.एल.फ. अंकुर विहार, कालोनी गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश (6) हरीश कुमार पुत्र मिश्रीलाल निवासी मकान नं. 165 नजदीक नीति पब्लिक स्कूल सभापुर थाना सोनिया विहार, दिल्ली 94. (7) नरेश पुत्र कालूराम निवासी गांव सभापुर मकान नं0 278, ब्राहम्ण मोहल्ला थाना सोनिया विहार दिल्ली (प्राईवेट व्यक्तियों) को उनके विरूद्व तफतीश के दौरान पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पंचकूला द्वारा गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को आज माननीय न्यायालय, पंचकूला में पेश किया जाएगा।
इस प्रकरण में तफतीश के दौरान आरोपी नवीन के बैंक खाता में 38,62,400/-रू, रामकेश के बैंक खाता में 42,40,900/-रू, सुरेन्द्र कुमार के बैंक खाता में 42,40,900/-रू, हरकेश शर्मा के बैंक खाता में 1,52,31,800/-रू, भारत कुमार के बैंक खाता में 41,43,200/-रू, हरीश कुमार के बैंक खाता में 41,43,200/-रू, नरेश के बैंक खाता में 41,43,200/-रू, पंजाब नैशनल बैंक, मनीमाजरा, चण्डीगढ में धोखाधडी से खोले गये बैंक खाता न. 1183002100026639 से वर्ष 2018 में ट्रांसफर होने पाये गये है।
मामले में आरोपी विजय कुमार, मनोज कुमार सिंगला, सुनील गर्ग, यश बिंदल (प्राईवेट व्यक्तियों) व सुनील बंसल सीनियर एकाउण्ट आफिसर एच.एस.वी.पी. को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
एच.एस.वी.पी. सम्बन्धित करीब 69 करोड रू. के गबन मामले से सम्बन्धित विवरण
मामला यह था कि वर्ष 2015 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पंचकूला में नियुक्त आरोपी सुनील बंसल तत्कालीन सीनियर लेखा अधिकारी द्वारा कुलबीर सिंह बैंक अधिकारी, पंजाब नैशनल बैंक, मनीमाजरा व अन्य से मिलीभगत करके हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के उच्च अधिकारियों की अनुमति के बिना एच.एस.वी.पी. का बैंक खाता न. 1183002100026639 पंजाब नेशनल बैंक, मनीमाजरा, चण्डीगढ में दिनांक 30.5.2015 को खोला गया।
आरोपी सुनील बसंल उपरोक्त द्वारा कुलबीर सिंह बैंक अधिकारी, पंजाब नैशनल बैंक, मनीमाजरा व बैंक के अन्य अधिकारी/कर्मचारियों के साथ मिलकर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के खाता संख्या 1183002100018001 से दिनंाक 2.1.2018 से लेकर 10.9.2018 तक कुल 46 करोड रू. व एक अन्य खाता संख्या 1183005900001468 से दिनंाक 2.1.2018 से लेकर 10.9.2018 तक कुल 22,71,57,066/-रू. (कुल राशी 68,71,57,066/-) बैंक खाता नम्बर 1183002100026639 पंजाब नेशनल बैंक, मनीमाजरा, चण्डीगढ में अनाधिकृत रूप से ट्रांसफर की गई।
इसके उपरान्त आरोपी सुनील कुमार बंसल उपरोक्त द्वारा कुलबीर सिंह उपरोक्त व अन्य बैंक अधिकारी/कर्मचारियों व संजीव बिंदल (प्राईवेट व्यक्ति) से मिलीभगत करके उपरोक्त राशी (कुल रू. 68,71,57,066/-) को दिनंाक 4.1.2018 से 14.11.2018 तक कुल 85 अलग-2 बैंक खातो में ट्रांसफर किया गया। इन 85 खाता धारको को ट्रांसफर की गई यह राशी तथा कथित उनकी जमीन अधिग्रहण के एवज में मुआवजा के तौर पर ट्रांसफर की गई थी। जबकि असल में इन खाता धारको की कोई जमीन हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, हरियाणा द्वारा अधिग्रहण नही की गई थी।
आरोपी सुनील बंसल, सीनियर लेखा अधिकारी ने सरकारी धन के गबन व धोखाधडी करने के उदेशय से खुलवाए गये खाता संख्या नम्बर 1183002100026639 पंजाब नैशनल बैंक, मनीमाजरा, चण्डीगढ को अपनी सेवानिवृति से एक दिन पहले को बंद करवा दिया।
इस सम्बन्ध में अभियोग संख्या 116 दिनंाक 07.3.2023 धारा 420, 467, 468, 471, 120 बी. भारतीय दण्ड संहिता थाना, सैक्टर-7, पंचकूला में दर्ज किया गया।