
तिरंगा के सम्मान में 10 से 13 अगस्त तक निकाली जाएंगी तिरंगा यात्राएं : बड़ौली
झूठ बोलना और लोगों को गुमराह करना कांग्रेस पार्टी की फितरत : बड़ौली
तिरंगा के सम्मान में 10 से 13 अगस्त तक निकाली जाएंगी तिरंगा यात्राएं : बड़ौली
चंडीगढ़, 8 अगस्त। राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने पलटवार किया है। बड़ौली ने कहा कि राहुल गांधी सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए झूठ फैला रहे हैं। चुनाव आयोग पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करना कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पुरानी आदत है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी की भाषा में अहंकार झलकता है, इसलिए राहुल गांधी चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं का अपमान कर रहे हैं। झूठ बोलना और लोगों को गुमराह करना कांग्रेस पार्टी की फितरत है। उन्होंने कहा कि झूठी बयानबाजी को लेकर कई बार राहुल गांधी माफी भी मांग चुके हैं।
राहुल गांधी सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए झूठ फैला रहे हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि राहुल गांधी भाजपा को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन देश की जनता राहुल गांधी को अच्छी तरह से समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने भाजपा को स्वीकार किया है और कांग्रेस पार्टी को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की नायब सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र पर काम कर रही है। श्री बड़ौली ने कहा कि जनता भाजपा के विकास को जानती है, इसलिए जनता का भाजपा में भरोसा बढ़ा है।
हरियाणा में निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा तिरंगा के सम्मान में हर वर्ष तिरंगा यात्राएं निकालती है। उन्होंने कहा कि 10 अगस्त से 13 अगस्त तक हर घर तिरंगा लगाने का अभियान चलेगा। भाजपा के कार्यकर्ता और आम जनता भी अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 377 मंडल हैं और इन सभी मंडलों में भाजपा के कार्यकर्ता भव्य तिरंगा यात्राएं निकालेंगे। भाजपा के जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्याअर्पण करेंगे और स्वच्छता अभियान भी चलाएंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक रक्षा बंधन पर्व की सभी प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।