
तिरंगा यात्रा के दौरान अम्बाला छावनी देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत नजर आई तिरंगा यात्रा के दौरान अम्बाला छावनी देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत नजर आई। यात्रा जहां से निकली वहां लोग देशभक्ति के गीतों पर नाचते-झूमते नजर आए।
देशभक्ति की भावना लोगों में जब हुंकार लेने लगती है तो बड़े-बड़े देश के दुश्मन डरकर भाग जाते हैं – ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज
अम्बाला छावनी में निकाली तिरंगा यात्रा में शामिल लोग देशभक्ति की धुनों पर झूम रहे थे, नाच रहे थे और गा रहे थे – कैबिनेट मंत्री अनिल विज
देश आजादी की वर्षगांठ मनाने जा रहा है, सारे देश को तिरंगामय करने के लिए तिरंगा यात्रा निकालने का कार्यक्रम तय – मंत्री अनिल विज
तिरंगा यात्रा में देशभक्ति गीतों की धुनों पर थिरके कैबिनेट मंत्री अनिल विज, तिरंगा फहराते हुए ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए
अम्बाला छावनी के बाजारों में मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा, अलग-अलग बाजारों में यात्रा का स्वागत हुआ
चंडीगढ़, 13 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश भक्ति की भावना जब लोगों में पूरी तरह से हुंकार लेने लगे तो बड़े-बड़े देश के दुश्मन डरकर भाग जाते हैं। देश आजादी की वर्षगांठ मनाने जा रहा है और हमारी पार्टी ने सारे देश को तिरंगामय करने के लिए हर शहर व प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकालने का कार्यक्रम तय किया है। इसी क्रम में आज अम्बाला छावनी में निकाली तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और वह देश भक्ति की धुनों में झूम रहे थे, नाच रहे थे और गा रहे थे।
विज स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर अम्बाला छावनी में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले, ऊर्जा मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी द्वारा अम्बाला छावनी में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में मंत्री अनिल विज देश भक्ति के रंग में रंगे दिखे और हाथ में तिरंगा थाम देशक्ति गीतों की धुनों पर वह थिरकते नजर आए। उन्होंने हाथ में तिरंगा फहराते हुए ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाकर जोश का संचार किया।
समूचा शहर तिरंगामय हुआ, लोगों में यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला
अम्बाला छावनी अग्रवाल धर्मशाला से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं के अलावा आमजन ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान समूचा शहर तिरंगामय हुआ। लोगों में यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और देशभक्ति गीतों की धुनों पर लोग जमकर झूमें। बाजारों में जगह-जगह तिरंगा यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा अग्रवाल धर्मशाला से प्रारंभ हुई जोकि रेलवे रोड, सदर बाजार, सब्जी मंडी, पुल चमेली, केसरा बाजार, कबाड़ी बाजार, राजकीय कालेज होते हुए वापस अग्रवाल धर्मशाला पर संपन्न हुई।
तिरंगा यात्रा के दौरान अम्बाला छावनी देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत नजर आई
तिरंगा यात्रा के दौरान अम्बाला छावनी देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत नजर आई। यात्रा जहां से निकली वहां लोग देशभक्ति के गीतों पर नाचते-झूमते नजर आए। तिरंगा यात्रा के स्वागत में जगह-जगह फूल बरसाए गए। लोगों व दुकानदारों ने घरों व दुकानों की छतों से यात्रा पर फूलों की वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के दौरान मंत्री अनिल विज ने सभी का अभिवादन किया और लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाईयां दी।
यात्रा में यह मौजूद रहे
तिरंगा यात्रा के दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री फणिद्रनाथ शर्मा, नगर परिषद प्रधान स्वर्ण कौर, उपप्रधान ललता प्रसाद के अलावा भाजपा नेता जसबीर सिंह जस्सी, डिम्पल गुप्ता, आरती सहगल, सुरेंद्र बिंद्रा, अजय बवेजा, रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिंद्रा, प्रवेश शर्मा, विकास बहगल, संजीव सोनी, बीएस बिंद्रा, आशीष अग्रवाल, मदनलाल शर्मा, रामबाबू यादव, भरत कोछड़, फकीरचंद सैनी, बिल्लू राणा, बलकेश वत्स, सुभाष शर्मा, रमेश सैनी, रणधीर सिंह, सुदर्शन सिंह सहगल, श्याम सुंदर अरोड़ा, बलित नागपाल आदि मौजूद रहे।