
हरियाणा सरकार में केबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा द्रोणाचार्य मंडल की तिरंगा यात्रा में हुए सम्मलित हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने शहीदों को किया नमन तिरंगा यात्रा से हर भारतीय में होता हैं ऊर्जा का संचार-श्याम सिंह राणा
हरियाणा सरकार में केबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा द्रोणाचार्य मंडल की तिरंगा यात्रा में हुए सम्मलित
हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने शहीदों को किया नमन
तिरंगा यात्रा से हर भारतीय में होता हैं ऊर्जा का संचार-श्याम सिंह राणा
भारतीय जनता पार्टी गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी के नेतृत्व में द्रोणाचार्य मंडल के द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा में हरियाणा सरकार के केबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने सहभागिता की, इस तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
यह तिरंगा यात्रा गुरुग्राम के द्रोणाचार्य मंडल क्षेत्र में स्थित पी.डब्ल्यू.डी रेस्ट हाउस से शुरू होकर जॉन हाल पर समाप्त हुई। बारिश की फुहारों के बीच ढोल नगाड़ों के साथ निकली इस तिरंगा यात्रा में लोगो का जोश देखने लायक था, भारत माता की जय के नारों से तिरंगा तिरंगा यात्रा में सम्मिलित कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आने जाने वाले राहगीरों में भी जोश का संचार कर दिया।
केबिनेट मंत्री ने तिरंगा यात्रा के समापन के पश्चात जॉन हाल में स्थित शहीद स्मारक स्थल सफाई की और देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले राष्ट्रभक्तो को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की, 14 अगस्त 1947 को हुए देश के विभाजन की विभीषिका झेलने वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की।
केबिनेट मंत्री ने तिरंगा यात्रा के भव्य आयोजन पर गुरुग्राम भाजपा के जिलाध्यक्ष को बधाई दी, भाजपा जिलाध्यक्ष ने गुरुग्राम भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं की तरफ से कृषि मंत्री का गुरुग्राम आगमन और तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होने पर आभार व्यक्त किया और कहा कि गुरुग्राम भाजपा संगठन ने हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा के अभियान को पूरी निष्ठा से पूरा किया हैं, गुरुग्राम जिले की दोनों विधानसभा और मंडल स्तर पर आयोजित तिरंगा यात्राओं में कार्यकर्ताओं ने अपनी पूरी भागीदारी निभाई हैं।
इस तिरंगा यात्रा में हरियाणा भाजपा प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, गुरुग्राम भाजपा के जिला महामंत्री अजित यादव, मनीष सैदपुर, तिरंगा यात्रा के जिला संयोजक जयवीर यादव, सह संयोजक हितेश चौधरी, पी सी सैनी, सचिन देवतवाल, राजन चौहान, हितेश भारद्वाज, द्रोणाचार्य मंडल अध्यक्ष आशीष गुप्ता, पार्षद दलीप साहनी, कुलदीप यादव चकरपुर, जिला पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।