गुरुग्राम, 22 सितम्बर 2025
गुरुग्राम में बुलडोजर का दमदार कार्रवाई देखने को मिली। नगर निगम और DTPE की संयुक्त टीम ने अवैध निर्माण और दुकानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए इलाके में हड़कंप मचा दिया।
- सूत्रों के अनुसार, शनिवार सुबह DTPE की टीम ने सेक्टर-37 और आसपास के क्षेत्रों में अभियान चलाया। इस दौरान कई अवैध संरचनाओं को तोड़ा गया और जिम्मेदारों के खिलाफ नोटिस जारी किए गए। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने कार्रवाई को लेकर मिश्रित प्रतिक्रिया दी, कुछ ने स्वागत किया तो कुछ लोग नाराज भी दिखे।
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई नियम और कानून के अनुसार की गई है और भविष्य में भी किसी भी अवैध निर्माण की अनुमति नहीं दी जाएगी। गुरुग्राम की एन्फोर्समेंट टीम ने बुधवार को जोन-एक क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की और बादशाहपुर में लगभग एक एकड़ निगम भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया।
जानकारी के अनुसार, इस भूमि पर ट्यूलिप वायलेट सोसायटी प्रबंधन द्वारा आधा एकड़ कब्जा किया गया था, जबकि बाकी क्षेत्र में झुग्गियां बसी हुई थीं। निगम अधिकारियों की टीम ने पहले से चिह्नित भूमि पर मौजूद अवैध निर्माण और अतिक्रमण को हटाने के लिए अर्थमूवर मशीनों का उपयोग करते हुए अभियान चलाया।कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो। इसी क्रम में नगर निगम की टीम ने एवेन्यू 69 कॉलोनी में 11 अवैध निर्माणाधीन भवनों पर भी बुलडोजर चलाते हुए उन्हें ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि ये सभी निर्माण बिना अनुमति के किए जा रहे थे और भविष्य में भी ऐसे अवैध निर्माणों पर सख्ती बरती जाएगी।

शहर में नियमों को ताक पर रखकर बनाए जा रहे अवैध बहुमंजिला भवनों के खिलाफ नगर निगम गुरुग्राम ने सख्त रुख अपना लिया है। निगम ने स्पष्ट कर दिया है कि केवल सीलिंग से काम नहीं चलेगा, बल्कि सीधे अवैध निर्माणों को ढहाया जाएगा। यह तीन साल बाद पहली बार है जब निगम इतने बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू करने जा रहा है।
पहले चरण में 20 अवैध निर्माणों को हटाया जाएगा।
नगर निगम ने कुल 500 इमारतों की सूची तैयार की है। इनमें से पहले चरण में अगले हफ्ते 20 इमारतों को ध्वस्त किया जाएगा। इन इमारतों को चारों जोनों से पांच-पांच चुनकर हर इलाके में समान रूप से कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि इस बार निगम पूरी तैयारी के साथ अभियान चला रहा है और किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा।


