डा. मंगल सेन का नाम हरियाणा की राजनीति और समाज सेवा के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है : पंडित मोहन लाल बड़ौली जनता के हितों को सर्वोपरि मानने वाले डॉ. मंगल सेन का आदर्श जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायी : मोहन लाल बड़ौली
डा. मंगल सेन का नाम हरियाणा की राजनीति और समाज सेवा के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है : पंडित मोहन लाल बड़ौली
जनता के हितों को सर्वोपरि मानने वाले डॉ. मंगल सेन का आदर्श जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायी : मोहन लाल बड़ौली
चंडीगढ़, 27 अक्टूबर। भाजपा कार्यकर्ताओं, नेताओं ने प्रदेशभर में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की नींव रखने वाले कर्मयोगी, पूर्व उपमुख्यमंत्री, शेर-ए-हरियाणा, डॉ. मंगल सेन जी की जयंती मनाई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने सोनीपत में डा. मंगल सेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर श्री बड़ौली ने कहा कि डा. मंगल सेन का जीवन हमें यह सिखाता है कि राजनीति केवल सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि समाज सेवा का सर्वोत्तम मार्ग है। डा. मंगल सेन ने सदैव पंडित दीनदयाल उपाध्याय के “एकात्म मानववाद” और “अंत्योदय” के विचारों को अपने जीवन में उतारा। उनका पूरा जीवन “सादा जीवन, उच्च विचार” की मिसाल रहा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि डा. मंगल सेन का सम्पूर्ण जीवन सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक रहा। जनता के हितों को सर्वोपरि मानने वाले डॉ. मंगलसेन का आदर्श जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि डा. मंगल सेन राष्ट्रवाद व भारतीय संस्कृति के सजग प्रहरी थे। उन्होंने हमेशा सदमार्ग पर चलकर अपना जीवन व्यतीत किया। श्री बड़ौली ने कहा कि डॉ. मंगल सेन की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे लगातार सात बार भाजपा विधायक चुने गए। डा. मंगल सेन के त्याग और बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि डा. मंगल सेन का नाम हरियाणा की राजनीति और समाज सेवा के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। वे केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि एक विचारशील राष्ट्रभक्त, कर्मयोगी और भी जनसेवक थे। उन्होंने भारतीय जनसंघ के उस दौर में कार्य किया जब संसाधन कम थे, लेकिन संकल्प असीम था। उन्होंने कहा कि जनसंघ और बाद में भारतीय जनता पार्टी की जड़ों को मज़बूती देने में डॉ. सैनी जी का योगदान अतुलनीय रहा।
मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा में संगठन को मज़बूत करने और विचारधारा को गांव-गांव तक पहुँचाने का श्रेय डा. मंगल सेन जैसे समर्पित कार्यकर्ताओं को जाता है। उन्होंने कहा कि आज जब हम भाजपा के विशाल रूप को देखते हैं, तो उसकी नींव में डॉ. मंगल सैन जैसे अनगिनत तपस्वियों का परिश्रम और त्याग दिखाई देता है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा की नायब सरकार सभी के सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है। डा. मंगल सेन के दिखाएं मार्ग पर चलते हुए नायब सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति को केंद्र में रखकर योजनाएं बना रही है जिसका लाभ भी लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनहितैषी सरकार है जिसमें किसान, युवा, महिलाएं और गरीब वर्ग के लोग लाभान्वित हो रहे हैं।
बॉक्स
मजदूर वर्ग देश की प्रगति की रीढ़ : मोहन लाल बड़ौली
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली सोमवार को भारतीय मजदूर संघ एवं हरियाणा पब्लिक हेल्थ कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। श्री बड़ौली ने भारतीय मजदूर संघ के जिला कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर विधायक निखिल मदान भी मौजूद रहे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश की नायब सरकार मजदूरों के हित में अनेक जनकल्याणकारी कार्य कर रही है। मजदूर वर्ग देश की प्रगति की रीढ़ है और भारतीय मजदूर संघ सदैव उनके हितों की रक्षा हेतु समर्पित है।
