अपराध शाखा सैक्टर-43, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में 02 आरोपित महिलाओं को दिनांक 08.02.2026 को सैक्टर-43, गुरुग्राम से काबू किया, जिनकी पहचान 1. पिंकी (उम्र-48 वर्ष) व 2. लक्ष्मी (उम्र-48 वर्ष) दोनों निवासी विवेक विहार, दिल्ली के रूप में हुई।
मॉल से साड़िया चोरी करने के मामले में 02 महिला आरोपी काबू।
कब्जा से चोरी हुई 02 साड़ियां, 03 हजार रुपयों की नकदी व वारदात में प्रयोग 01 चुंबक बरामद।
गुरुग्राम: 9 फरवरी ।
एक महिला ने पुलिस थाना डीएलएफ सैक्टर-29, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत दिनांक 15.09.2025 को मीना बाजार शोरूम सेंट्रल मॉल, गुरुग्राम से किसी अज्ञात साड़िया व सूट चोरी करके ले जाने के संबंध में दी गई। प्राप्त शिकायत पर पुलिस थाना डीएलएफ सैक्टर-29, गुरुग्राम में सम्बन्धित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
▪️अपराध शाखा सैक्टर-43, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में 02 आरोपित महिलाओं को दिनांक 08.02.2026 को सैक्टर-43, गुरुग्राम से काबू किया, जिनकी पहचान 1. पिंकी (उम्र-48 वर्ष) व 2. लक्ष्मी (उम्र-48 वर्ष) दोनों निवासी विवेक विहार, दिल्ली के रूप में हुई।
▪️ आरोपित महिलाओं से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि ये अपने एक साथी राजकुमार के साथ दिल्ली से आई थी व योजनानुसार उपरोक्त शोरूम में चुंबक की मदद से उपरोक्त साड़ियों के टैग उतारकर चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की गई साड़ियों में से 13 साड़ियां इन्होंने चोर बाजार, दिल्ली में 12 हजार रूपये में बेच दिया।
▪️पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जा से चोरी हुई 02 साड़ियां, 03 हजार रूपये की नकदी व चोरी करने की वारदात को अंजाम देने में प्रयोग की गई 01 चुंबक बरामद की गई है। अभियोग का अनुसंधान जारी है।
