गुरुग्राम: 10 फरवरी 2026
- गाड़ी चालकों से मिलीभगत करके फ्लिपकार्ट कंपनी का गाड़ी में सामान लोड करके चोरी करने के मामले में 01 आरोपी गिरफ्तार।
- कब्जा से 20 हजार रूपये की नकदी बरामद।
▪️दिनांक 12.12.2025 को एक कंपनी के प्रतिनिधि ने पुलिस थाना बिलासपुर, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि इनकी श्री रामा लॉजिस्टिक्स एक ट्रांसपोर्ट कम्पनी है। इनकी कम्पनी की गाड़ी कॉन्ट्रेक्ट बेस पर फ्लिपकार्ट कंपनी में सामान लाने व ले जाने के लिए लगी है। फ्लिपकार्ट कम्पनी से पता चला कि दिनांक 28/29.08.2025 को 02 गाड़ियों में लाखों रूपये का सामान डिलीवर के लिए फ्लिपकार्ट कम्पनी हब, बिनोला से लोड हुआ था। इन गाड़ियों के चालक शाकिर व आरिफ द्वारा गाड़ियों से सामान चोरी कर लिया और फरार हो गए। प्राप्त शिकायत पर पुलिस थाना बिलासपुर, गुरुग्राम में सम्बन्धित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
▪️अपराध शाखा सैक्टर-40, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में चोरी करने की वारदात को अंजाम देने वाले 01आरोपी को दिनांक 09.02.2026 को राजीव चौक, गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमजद (उम्र-35 वर्ष) निवासी गांव सबरास, जिला नूंह (हरियाणा) के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को दिनांक 09.02.2026 को माननीय अदालत में पेश करके 01 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया।
▪️पुलिस हिरासत रिमांड के दौरान आरोपी से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि इसने गाड़ी चालक शाकिर, आरिफ व आरोपी आशिफ के साथ मिलकर उपरोक्त गाड़ियों से सामान चोरी किया। इसके (आरोपी अमजद) हिस्से में आए मोबाईल फोन्स (चोरी किए हुए) को इसने नूंह में एक व्यक्ति को 02 लाख 50 हजार रूपये में बेच दिया।
▪️पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त अभियोग में अब तक आरोपी शाकिर,आरिफ, आशिफ व अमजद सहित कुल 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा इनके कब्जा से अब तक कुल 05 मोबाइल फोन्स व 20 हजार रूपये की नकदी बरामद की गई है।
▪️पुलिस टीम द्वारा आरोपी अमजद को आज दिनांक 10.02.2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। अनुसंधान का अनुसंधान जारी है।
