गुरुग्राम: 10 फरवरी 2026
- मर्चेंट प्लाजा सोसाइटी सैक्टर-88 से एसी, फ्रिज व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित करीब 40 लाख रुपयों की कीमत का समान चोरी करने के मामले में 03 आरोपी गिरफ्तार।
- सामान चोरी करके गाड़ियों के माध्यम से मानेसर में कबाड़ी के गोदाम में स्टोर करके आगे बेचने की योजना बना रहे थे आरोपी।
- कब्जा से चोरी हुए 37 AC यूनिट्स, 03 रेफ्रिजरेटर, 02 माइक्रोवेव, 13 LED TV व वारदात में प्रयोग की गई 01 पिकअप गाड़ी बरामद।
▪️ दिनांक 07.02.2026 को मर्चेंट्स प्लाजा सोसाइटी सैक्टर-88, गुरुग्राम के प्रतिनिधि ने पुलिस चौकी सैक्टर-93 थाना सैक्टर-10, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत दिनांक 05.02.2026 को मर्चेंट प्लाजा सोसाइटी सैक्टर-88, गुरुग्राम से किन्ही अज्ञात द्वारा सोसाइटी के फ्लैट्स से AC, रेफ्रिजरेटर, LED TV सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी करके ले जाने के संबंध में दी गई। प्राप्त शिकायत पर पुलिस थाना सैक्टर-10, गुरुग्राम में सम्बन्धित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
▪️उप-निरीक्षक प्रदीप कुमार, इंचार्ज पुलिस चौकी सैक्टर-93, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग की वारदात को अंजाम देने में शामिल 03 आरोपियों को दिनांक 07.02.2026 को मानेसर गुरुग्राम से काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की। आरोपियों की पहचान 1. साने अलम (उम्र-19 वर्ष) निवासी गांव महेवा, जिला रामपुर (उत्तर-प्रदेश), 2. सारीक (उम्र-19 वर्ष) निवासी गांव मण्डनपुर, जिला बरेली (उत्तर-प्रदेश) व 3. ताराचंद (उम्र-22 वर्ष) निवासी गांव मन्दजुडी, जिला बदायूं (उत्तर-प्रदेश) के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को दिनांक 08.02.2026 को माननीय अदालत में पेश करके 01 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया।
▪️आरोपियों से पुलिस हिरासत रिमांड के दौरान पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उक्त आरोपी साने आलम व सारिक गुरुग्राम में कबाड़ी का काम करते है व आरोपी ताराचंद पिकअप गाड़ी से सामान ढोने का काम करता है। आरोपियों ने बताया कि इन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ योजना बनाकर उपरोक्त सोसाइटी के निर्माणाधीन फ्लैट्स से AC, रेफ्रिजरेटर, LED TV सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी किया और चोरी किए गए सामान को पहले सोसाइटी के बेसमेंट में इकठ्ठा किया, फिर दिनांक 05/06.02.2026 की रात को इन्होंने सामान को आरोपी ताराचंद की पिकअप गाड़ी (जो आरोपी ने अपने किसी रिश्तेदार से चलाने के लिए ले रखी थी) में लोड करके आरोपी सारीक कबाड़ी के गोदाम (मानेसर) में रख दिया। ये चोरी किए हुए सामान बेचने की फिराक में थे, परंतु गुरुग्राम पुलिस द्वारा इन्हें पहले ही काबू करके चोरी हुआ सामान बरामद कर लिया।
▪️पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त आरोपियों के कब्जा से चोरी हुए 37 AC यूनिट्स, 03 रेफ्रिजरेटर, 02 माइक्रोवेव, 13 LED TV व वारदात में प्रयोग की गई 01 पिकअप गाड़ी बरामद की गई है। चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपए है।
▪️पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को 01 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड के बाद कल दिनांक 09.02.2026 को माननीय अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया। अभियोग अनुसंधानाधीन है।
