दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में मानसून का इंतजार कर रहे लोग अब भीषण गर्मी से परेशान हो रहे है। कुछ दिनों पहले जहाँ बारिश ने कुछ समय लोगो को गर्मी से राहत दी तो वही अब तापमान 42 डिग्री तक पहुंच चूका है। जिससे लोगो को घर से बाहर जाने में सोचना पड़ रहा है। स्कूल के बच्चो की छुटियाँ भी पड़ चुकी है लेकिन बच्चे घर से बाहर नहीं खेल पा रहे है। इस भीषण गर्मी ने लोगो को बीमार करना भी शुरू कर दिया है। बदलते मौसम ने अचानक लोगो के लिए कई समस्याएं ला दी है। साथ ही बता दे की मानसून के आगमन ने केरल और कर्नाटका में बारिश शुरू हो चुकी है। भारतीय मौसम विभाग का कहना है की दिल्ली एनसीआर के लोगो को अभी गर्मी से रहत नहीं मिलेगी। कुछ समय तक लोगो को गर्मी का सामना करना ही पड़ेगा क्योंकि तापमान लगतार बढ़ेगा।
केरल में मानसून की दस्तक
मौसम विभाग के मुताबिक, केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी है। अब इसके कर्नाटक और तमिलनाडु में प्रवेश करने की तैयारी है। वहीं, उत्तर पूर्व राज्यों में अगले दो दिनों में बारिश होने की संभावना है। इसकी वजह उत्तर पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बनना है।
सौराष्ट्र और कच्छ तट के लिए चक्रवात चेतावनी:येलो अलर्ट
ESCS BIPARJOY आज 0830 IST पर पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर, पोरबंदर के 460 किमी दक्षिण-पश्चिम में, द्वारका के 510 किमी दक्षिण-पश्चिम में, नलिया के 600 किमी दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। सौराष्ट्र और कच्छ को पार करने और 15 जून की दोपहर के आसपास वीएससीएस के रूप में पाकिस्तान के तटों को जोड़ने के लिए।