बादशाहपुर विधानसभा में पौने दो लाख वोट कटने पर दुष्यंत चौटाला ने जताया आश्चर्य

बादशाहपुर विधानसभा में पौने दो लाख वोट कटने पर दुष्यंत चौटाला ने जताया आश्चर्य

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम, 17 सितंबर। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान बादशाहपुर विधानसभा में लगभग पौने दो लाख वोट कटने पर हैरानी जताई है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में वोट कटना सबको आश्चर्यचकित करता है। बड़ी संख्या में वोट कटना न केवल हमारी व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगा रहा है बल्कि लोकतंत्र के लिए भी अच्छा संकेत नहीं है।
बुधवार को दुष्यंत चौटाला गुरुग्राम के बादशाहपुर विधानसभा में जननायक जनता पार्टी के बूथ लेवल एजेंट-2 के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर रहे थे।

पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इस समय देशभर में मतदाताओं के मन में वोट कट जाने का भय है। उन्होंने कहा कि देखने में आया है कि उचित वोटों पर भी चुनाव आयोग आपत्ति लगाकर वोटर्स को परेशान कर रहा है। दुष्यंत ने कहा कि जेजेपी संगठन के स्तर पर प्रत्येक मतदाता के साथ खड़ी है और किसी भी योग्य वोटर का वोट नहीं काटने दिया जाएगा। इस दौरान पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने ये भी कहा कि हरियाणा में सबसे ज्यादा सरकारी खजाना भरने वाले गुड़गांव की हालत आज सबसे ज्यादा दयनीय है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम थोड़ी देर की बरसात में ही हाल बेहाल हो जाता है, इसके लिए कौन जिम्मेदार है ?
बैठक के पश्चात पुर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला हाल ही में सरकार के द्वारा रात के अंधेरे में तोड़े गए बाबा बालकनाथ मंदिर में पहुँचे तथा संत समाज और मौजिज लोगो को आश्वासन दिया कि जेजेपी सरकार की इस कायरतापूर्ण कार्यवाही का पुरजोर विरोध करती हैं तथा संत समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम करेगी, सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि आज जमीनों के बढ़ते दामों के कारण सरकार बिल्डरों को फायदा पहुँचाने के लिए इसी तरह की कायरतापूर्ण कार्यक्र रही हैं, इस  अवसर पर जेजेपी के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ के सी बांगड़, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेन्द्र लितानी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र ठाकरान  ने आज की बैठक में पहुँचने पर सभी का स्वागत किया, इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव कर्नल एस एस राठी, पूर्व विधायक गंगाराम, दलबीर धनखड़, रिशीराज राणा, रविंदर सांगवान, नरेश दहिया, सतबीर लाकड़ा, डॉ सौरभ गुप्ता, सतीश राघव, निगम पार्षद रामअवतार राणा, रतन शर्मा, संतोष धारीवाल, मेघराज यादव, दीपक यादव, सन्नी कटारिया, बल्ले चैयरमैन, अख्तर अली, मुकेश लक्कड़, संदीप कुंडू, दीपक डागर, सुरेन्द्र शर्मा, रामनिवास फौजी, प्रहलाद कटारिया, नागेंद्र डागर, डॉ गगनदीप, मीनाक्षी, अमन चौहान सहित सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें