पाकिस्तान कश्मीर को भूलकर पीओके लौटाने पर विचार करे, तभी वहां आएगा सुख-चैन: अनिल विज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़, 26 सितंबर। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने पाकिस्तान को कश्मीर मुद्दे पर नसीहत देते हुए कहा कि पाकिस्तान को अब कश्मीर को भूलकर अपने कब्जे वाले कश्मीर के हिस्से यानी पीओके को वापस करने पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक पाकिस्तान कश्मीर-कश्मीर करता रहेगा, तब तक वहां सुख-चैन नहीं आएगा।

अनिल विज शनिवार को मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस दौरान पत्रकारों ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर कश्मीर पर अपना अधिकार जताए जाने को लेकर उनसे सवाल किया।

इस पर अनिल विज ने कहा कि पाकिस्तान को अब कश्मीर को भूल जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कश्मीर की जनता ने अपनी सरकार चुनी थी और तत्कालीन महाराजा हरि सिंह ने भी उसी विलय पत्र पर हस्ताक्षर किए थे, जिस पर हिंदुस्तान की 565 रियासतों ने हस्ताक्षर किए थे। विज के अनुसार, यह विलय पूरे कश्मीर के लिए था।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान को अब कश्मीर को भूलकर कश्मीर का जो टुकड़ा उसके कब्जे में है, उसे वापस करने पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक पाकिस्तान कश्मीर का मुद्दा उठाता रहेगा, तब तक वहां सुख-चैन नहीं आ सकता।

‘भारत का पानी भारत के खेतों के लिए है’

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की उस टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर, जिसमें उन्होंने कहा है कि भारत द्वारा पाकिस्तान का पानी रोका जाना ‘एक्ट ऑफ वार’ होगा, अनिल विज ने कहा कि पानी भारत का है।

उन्होंने कहा कि जब भी पानी को लेकर संधियां हुईं, वे गलत हुई थीं। भारत को अपने खेतों के लिए पानी देना चाहिए, न कि पाकिस्तान को। विज ने कहा कि भारत के खेत प्यासे रहें और पानी पाकिस्तान में जाता रहे, यह भारत को बर्दाश्त नहीं है।

कांग्रेस पर भी साधा निशाना

कांग्रेस की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ लगातार प्रदर्शन और उनके इस्तीफे की मांग को लेकर पूछे गए सवाल पर भी अनिल विज ने विपक्ष पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि स्कूल से फेल होने वाला बच्चा घर आकर रोता ही है। विज ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश-दर-प्रदेश चुनाव हारती जा रही है, जबकि 22 प्रदेशों में भाजपा की सरकार है।

चुनाव आयोग की प्रक्रिया को लेकर उन्होंने कहा कि सभी मतदाता ठीक हों और गलत मतदाताओं को हटाया जाए, ताकि कोई भी गलत वोट न कर सके, यही चुनाव आयोग का काम है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष चुनाव आयोग के काम में बाधा डाल रहा है।

अनिल विज ने कहा कि अगर प्रक्रिया में कोई गलती है तो उसे ठीक करने के लिए एक महीने का समय दिया जाना चाहिए और पूरी प्रक्रिया तैयार की जा रही है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि उसे सिर्फ इस बात का दुख है कि ‘हाय अम्मा, हम हार गए।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें

मुख्यमंत्री का गुरुग्राम में बड़ा एक्शन, STP संचालन में लापरवाही पर दो क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारियों के निलंबन के निर्देश

नागरिकों से मिली शिकायतों के फीडबैक पर मुख्यमंत्री का गुरुग्राम में बड़ा एक्शन , बिल्डर द्वारा एसटीपी का उचित संचालन नहीं किए जाने के मामले में दोनों क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश

भिवानी में जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाई गांधी और शास्त्री जयंती, भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

भिवानी में जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाई गांधी व शास्त्री जयंती, भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्श ही है देश की आत्मा : प्रदीप गुलिया जोगी राष्ट्रनायकों के आदर्शों व सोच को भुलाकर देश को पीछे धकेल रही है भाजपा : प्रदीप गुलिया जोगी