गुरुग्राम, 29 जुलाई। डीएलएफ फेज-3 में शनिवार को एक ब्रेजा गाड़ी में सवार व्यक्ति को गोली मार दी गई। गंभीर रूप से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पुलिस को एक पिस्तौल भी बरामद हुई है।
जानकारी के अनुसार देवेंद्र उर्फ बिंदर निवासी गांव नाथूपुर अपनी ब्रेजा कार एचआर-98सी-7406 में सवार होकर कहीं जा रहा था। इसी दौरान उस पर अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस हमले में देवेंद्र बुरी तरह से घायल हो गया। उसने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और घायल देवेंद्र के बयान लेने का प्रयास किया गया। गंभीर रूप से घायल देवेंद्र के बयान दर्ज नहींं हो सके हैं। अभी तक की जांच में पता चला है कि पारिवारिक रंजिश में देवेंद्र पर हमला किया गया है। बुरी तरह से घायल देवेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है।