Sunday, September 22, 2024

मृत व्यक्ति ने किया बार बार बलात्कार,मृतक पर FIR दर्ज,सामने आया अनोखा मामला

  • मुंबई, 30 जुलाई : गोरेगांव में 16 साल की लड़की से कथित तौर पर बलात्कार करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिसकी दो महीने पहले हत्या हो गई थी।
  • बता दे कि मामला दो दिन पहले वनराई थाने में दर्ज कराया गया था। यहां पुलिस के बताया कि आईपीसी एक्ट की धारा 376 (2) एन (एक ही महिला से बार-बार रेप करना) के साथ-साथ पॉस्को एक्ट की धारा 4 (पेनेट्रेटिव सेक्सुअल असॉल्ट) और 6 (यौन हमला) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
  • पीड़िता के पिता ने बताया कि मेरी बेटी केवल 16 साल की है और 10वीं कक्षा में पढ़ रही है। उसके चार महीने तक पीरियड्स नहीं आए। मेरी पत्नी ने यह देखा, इसलिए हम उसे अस्पताल ले गए और डॉक्टर को पता चला कि वह सात महीने की गर्भवती है। अपराधी ने मेरी बेटी को धोखा दिया, वह हमारे क्षेत्र का था और कुछ महीने पहले, उसे किसी ने मार डाला था।
  • पीड़ित लड़की के परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और पीड़ित लड़की ने पुलिस को आरोपी का नाम बताया। आरोपी ने पिछले साल पीड़ित लड़की के साथ अलग-अलग जगहों पर कई बार बलात्कार किया था। लड़की ने अपने बयान में कहा कि आरोपी ने उसे धमकी दी और वह आपबीती के बारे में किसी को बताने से डर रही थी।
  • इतना ही नहीं इसके अलावा बता दे कि आरोपी एक गैंगस्टर के रूप में जाना जाता था और उसका अपने इलाके में हर समय महिलाओं से छेड़छाड़ करने का इतिहास था। गत मई में इसी तरह के एक मामले में उनकी हत्या कर दी गई थी।

Latest Videos

आपकी राय

[poll id="2"]

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights