नव संकल्प रैली से होगा मिशन 2024 का जोरदार आगाज
चरखी दादरी, 4 सितंबर: जननायक जनता पार्टी आगामी 17 सितंबर को चरखी दादरी की नई अनाज मंडी में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र की एक विशाल नव संकल्प रैली का आयोजन करने जा रहा है। यह लोकसभा क्षेत्र मेरी कर्मभूमि है, इसलिए मैं अपनों से निवेदन करने आया हूँ कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर नव संकल्प रैली को ऐतिहासिक बनाएँ। यह बात जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने दादरी जिला के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों का सदैव मुझसे बड़ा लगाव रहा है। इसलिए मुझे पूर्ण विश्वास है कि क्षेत्र का जन-जन नव संकल्प रैली को अभूतपूर्व बनाने के लिए जी-जान से मेहनत करेगा। डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि नव संकल्प रैली से जेजेपी पार्टी भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में अपने चुनावी अभियान का आगाज करेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के जोश के बदौलत सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि नव संकल्प रैली दादरी के इतिहास की सबसे बड़ी रैली होगी। रैली की सफलता से जहाँ कार्यकर्ताओं का मनोबल ओर अधिक बढ़ेगा, वहीं पूरे लोकसभा क्षेत्र में पार्टी को भी ओर अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जजपा-भाजपा गठबंधन सरकार ने जनहित में अनेक बड़ी योजनाएँ लागू की है। डाॅ. अजय सिंह चौटाला ने कहा की दादरी जिले को विकास के दृष्टिकोण से अव्वल बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने करोड़ों रुपए की सौगातें दी हैं। बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में विधायक नैना सिंह चौटाला के नेतृत्व में प्रत्येक गांव तक विकास के बयान बह रही है। गत विधानसभा सत्र में ट्यूबवेल कनेक्शन में सोलर पंप देने की शर्त को वैकल्पिक करवाकर विधायक नैना चौटाला ने पूरे दक्षिण हरियाणा के किसानों को बड़ी सौगात दी है। जिससे इस क्षेत्र के किसानों के जीवन में और अधिक खुशहाली आएगी।
इस दौरान मंच संचालन ऋषिपाल उमरवास ने किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, चेयरमैन राजेंद्र सिंह लितानी, जिला प्रधान नरेश द्वारका, पूर्व विधायक राजदीप फौगाट, शीला भ्याण, संजीव मन्दोला, राजेश फौगाट,राजेश सांगवान, मनफूल शर्मा, ऋषिपाल उमरवास, रामफल कादमा, कुलविंद्र राणा, रमन दूधवा, देवेन्द्र बिगोवा, लीलाराम आदमपुर, धर्मराज फौगाट, भूपेंद्र बौन्द, लक्ष्मी बलोदा, ओमधारा श्योराण, एडवोकेट रविन्द्र सांगवान , डॉ.सुरेन्द्र डाला, आनन्द गोदारा, भूपेंद्र खेड़ी सनवाल, जयवीर काकड़ोली, कैलाश शर्मा, सरपंच देवेन्द्र शर्मा, रामकुमार कादमा, राजबीर फौगाट, भूप मांढ़ी, सुरज बैनीवाल, शकुन्तला झोझू, राजवंती, अशोक सिहांग, रविन्द्र खेड़ी, अजय शर्मा, सोमवीर झोझू सहित उपस्थित रहे।