आप पार्टी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में जूटी भीड़ कांग्रेस और भाजपा के लिए चुनौती
भिवानी केजरीवाल का अपना मातृ जिला , पैतिृक गांव सिवानी है
ईश्वर धामु
भिवानी,आम आदमी पार्टी ने भी नव मनोनीत पदाधिकारियों को शपथ दिलवाने के बहाने भिवानी मेें शक्ति प्रदर्शन कर दिया। शपथ ग्रहण समारोह में इतनी संख्या में भीड़ देख कर आप पार्टी के सुप्रीमो एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गदगद् हो गए। इससे पहले भिवानी में कांग्रेस के विपक्ष के नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा और हाई फायर नेता किरण चौधरी भी शक्ति प्रदर्शन कर चुके हैं। परन्तु किरण चौधरी और आप पार्टी हुड्डा की के विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम में जूटी भीड़ की लाइन पार नहीं कर पाई है। लेकिन आप पार्टी ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शानदार भीड़ जूटा कर यह साबित कर दिया है कि क्षेत्र में आप पार्टी को अब नजर अंदाज नहीं किया जा सकता। देखा गया है कि भीड़ जूटाने के लिए आप नेताओं ने किसी बड़े साधनों का उपयोग नहीं किया। किरण चौधरी समर्थकों ने अपनी खुद की लाइन में चल कर कहा था कि विरोध प्रदर्शन के लिए भीड़ जूटाने के लिए उन्होने हुड्डा की तरह ताकत नहीं झौंकी थी। इसी लाइन पर आप से तुलना की जाए तो आप पार्टी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भीड़ के लिए किरण समर्थकों से भी कम साधनों का प्रयोग किया था, चाहे इसमेें कार्यकर्ताओं का न्यौता देने का अभियान ही क्यो हो? आप पार्टी के इस कार्यक्रम में पहुंची भीड़ से यह भी साबित हो जाता है कि केजरीवाल का जादू भिवानी क्षेत्र में चला है, चाहे जादू की गति थोड़ी कम ही क्यो न हो। भिवानी केजरीवाल का अपना मातृ जिला है। उनका पैतिृक गांव सिवानी है, जो भिवानी जिले में आता है। चर्चाकारों का कहना है कि केजरीवाल को सुनने आई भीड़ आने वाले समय में अपना राजनैतिक असर दिखायेगी। यह भीड़ कांग्रेस और भाजपा दोनो बड़े दलों के लिए एक चुनौती है। अब यह चुनौती समय साथ बढग़ी। क्योकि आप पार्टी अब वार्ड स्तर पर विस्तार करने जा रही है। अभी तक देखा गया है कि आप केे कार्यक्रमों में आनेे वाली भीड़ मुखरित चाहे न हो पर चुनाव के समय में अपना प्रभाव और अस्तित्व दिखा देती है। शपथ ग्र्रहण कार्यक्रम के बाद अभी तक चुपी साधे बैठा आप पार्टी का कार्यकर्ता में जोश भर गया है और अब खुल कर बोलने लगा है। ऐसे में चुनाव तक कार्यकर्ता धारा बदलने में सक्षम हो जायेगा। आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने अपने कार्यकर्ताओं को समर्पित कार्यकर्ता कह कर जोश भर दिया। अब आप का कार्यकर्ता अपने आपको गौरवांवित महसूस करने लगा है। राजनीति में पहली बार भाजपा के प्रदेश प्रधान ओम प्रकाश धनखड़ ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए देव तुल्य शब्द का प्रयोग कर उनका मान बढ़ाया था। अब अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के लिए सर्वत्र न्यौछावर करने वालों का खिताब देकर उनका हौंसला बुलंद किया है। कांग्रेस की राजनीति में भिवानी क्षेत्र को चोधरी बंसीलाल का प्रभावी क्षेत्र माना जा रहा है। स्वर्गीय चौधरी बंसीलाल और चौधरी सुरेन्द्र सिंह की राजनैतिक विरासत पर अभी किरण चौधरी सम्भाले हुए है। इस राजनैतिक किले में पहली बार विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम करके पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने सैंध लगा दी थी। कहा जाता रहा है कि भिवानी में हुड्डा का आपेक्षित प्रभाव नहीं है। लेकिन विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम में जूटी भीड़ ने यी राजनैतिक भम्र तोड़ दिया। अब केजरीवाल के कार्यक्रम में जूटी भीड़ किरण के जनाधार के लिए खतरे की ट्यून बन गई। एक ही झटके में केजरीवाल ने भिवानी क्षेत्र में अपनी जगह बना ली। चर्चाकार कहते हैं कि अगर आप पार्टी का कार्यकर्ता जी-जान से काम करे तो किरण चौधरी के कार्यक्रम की भीड़ का आंकड़ा पार कर सकते हैं। ऐसा होना कांग्रेस नेत्री किरण चौधरी के जनाधार में सैंधमारी होगी। कांग्रेस की राजनीति में यह हुड्डा गुट को सीधा फायदा देगा। देखना होगा कि अब आप पार्टी अपने संगठन को किस तरह से विस्तार देगी?

 
         
         
         
         
        