Saturday, September 21, 2024

सेवा पखवाड़ा के दौरान 2 लाख चश्मा वितरित करेगी भाजपा, लगाए जाएंगे 2000 हजार हेल्थ कैंप: ओम प्रकाश धनखड़

  • 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक समाज सेवा से जुड़े कार्यक्रम होंगे आयोजित
  • धनखड़ की अध्यक्षता में रोहतक में हुई जिला अध्यक्षों, प्रभारियों और मोर्चा प्रदेश अध्यक्षों की बैैठक में बनाई गई खास रणनीति
  • पीएम मोदी के जन्मदिन से लेकर गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा मनाएगी हरियाणा भाजपा: धनखड़

रोहतक, 15 सितम्बर। 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 73वां जन्मदिन है। हरियाणा भाजपा ने मोदी जी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाने के लिए विशेष तैयारियां की है। शुक्रवार को रोहतक के सर्किट हाउस में प्रदेश महामंत्री, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी तथा सेवा पखवाड़े की प्रदेश की समिति और जिला के संयोजक और सहसंयोजकों की संगठनात्मक बैठक प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में हुई। बैठक में तय किया गया कि पखवाड़े के जरिये भाजपा केंद्र सरकार की उपलब्धियां लेकर जनता के बीच पहुंचेगी और बूथ स्तर तक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा कर बैठक में जरूरी दिशा निर्देश दिए। बैठक में संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री डा. पवन सैनी, मोहन लाल बड़ौली, सांसद कृष्ण पंवार, मोर्चा अध्यक्ष राहुल राणा, सुनीता दांगी, प्रदेश मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रमुख डा. संजय शर्मा, रोहतक जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका, प्रदेश सह मीडिया प्रमुख शमशेर सिंह खरक, जिला मीडिया प्रमुख तरूण सन्नी सहित सभी जिलों के अध्यक्ष, प्रभारी व पदाधिकारी उपस्थित रहे।


मीटिंग के बाद प्रेसवार्ता में बोलते हुए बीजेपी हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हरियाणा भाजपा ने प्रदेश भर में 17 सितम्बर से गांधी जयंती तक ‘‘सेवा पखवाड़ा’’ के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के आयोेजन का फैसला किया है। इन 16 दिनों में भाजपा के कार्यकर्ता सभी जिलों में समाज सेवा से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन कर सीधे आम जनता से संवाद करेंगे और उनकी सहायता करेंगे।


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की नीतियों एवं कार्यक्रमों में गरीब कल्याण एवं सेवा सर्वोपरि है, उनके नेतृत्व में देश निरन्तर प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है और ऐतिहासिक उपलब्धियां भी हासिल कर रहा है। चंद्रायान-3 की सफल लैंडिंग, आदित्य एल-1 का प्रक्षेपण और जी-20 की सफल बैठक से देश गौरवान्वित हुआ है। आज की बैठक प्रस्ताव पास कर प्रधानमंत्री मोदी जी का आभार व्यक्त किया गया और वैज्ञानिकों को बधाई दी।


कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 17 सितंबर से 23 सितंबर तक हर विधानसभा में रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। पार्टी ने इस बार 18 हजार इकाई रक्तदान का लक्ष्य रखा है। प्रदेश में 2000 से अधिक हेल्थ कैंप लगाए जाएंगे और 2 लाख लोगों को चश्मा वितरित करने का टारगेट भी आज की बैठक में रखा गया है। 23 सितम्बर को शहीद दिवस पर भाजपा के कार्यकर्ता मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत गांव-गांव से मिट्टी एकत्रित करेंगे। 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक भाजपा ने 2 लाख लाभार्थियों से बूथ स्तर पर संपर्क करने का टारगेट रखा है। उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर को बूथ स्तर पर मनाई जाएगी। पंडित दीनदयाल जी के विचार, दर्शन और जीवन हमारी पार्टी के लिए प्रेरणा है। भाजपा उनके एकात्मक मानव दर्शन और अंत्योदय के विचार पर काम करती है।


अल्पकालीन विस्तारकों के बारे में बोलते हुए श्री धनखड़ ने कहा कि 2500 विस्तारक फील्ड में काम करते हुए संगठन को और अधिक मजबूती दे रहे हैं। हरियाणा में इस तरह का बड़ा अभियान पहली बार चलाया गया है। प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य जोकि एक-एक मंडल के पालक भी हैं, वे भी 20 से 25 सितम्बर के बीच चार दिन का समय अपने-अपने मंडल में देंगे और संगठन को और मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे। गांधी जयंती पर भाजपा स्वच्छता अभियान चलाएगी और इसमें पार्टी की सभी इकाईयां शामिल होंगी।


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए विशेष कार्यक्रम शुरू करेंगे जिसमें प्रदेश के दो केन्द्रीय मंत्री हरियाण में इन योजनाओं के क्रियान्वयन का हिस्सा बनेंगे। मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे कार्यक्रमों के दौरान शिविर लगाकर अंगदान करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। जिनके आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं उनके कार्ड बनाने के लिए अलग से शिविर लगेंगे। दलित बस्तियों में संपर्क अभियान की जिम्मेदारी अनुसूचित मोर्चा को दी गई है। इसके अलावा पौधारोपण की जिम्मेदारी किसान मोर्चा संभालेगा।

Latest Videos

आपकी राय

[poll id="2"]

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights