
शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसने करीब एक वर्ष पहले फ्लैट न. 396 (बी.पी.एल) ओमैक्स सिटी, सोनीपत में एग्रीमेन्ट के आधार पर खरीद किया था।
अधिक चल-अचल सम्पति अर्जित करनी पाई गई।
चंडीगढ, 4 अक्टूबर। राज्य सतर्कता एंव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरूग्राम द्वारा दिनांक 1.10.2025 को आय से अधिक सम्पति अर्जित करने के मामले में आरोपी ई.एच.सी. औमप्रकाश न. 1081/रेवाड़ी के विरूद्ध चालान न्यायालय, रेवाड़ी में दिया गया है।
शिकायतकर्ता द्वारा रा.स.एवं भ्र.नि.ब्यूरो, गुरूग्राम को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि ई.एच.सी. ओम प्रकाश न. 1081/रेवाड़ी ने अपनी नौकरी कार्यकाल के दौरान अपने, अपनी पत्नी व अन्य के नाम से करोड़ो रूप्ये की अच अचल सम्पति अर्जित की गई है। इस पर राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो गुरूग्र्राम द्वारा जांच अमल में लाई गई।
जांच रिपोर्ट में आरोपी ई.एच.सी. औमप्रकाश न. 1081/रेवाड़ी द्वारा अपनी नौकरी कार्यकाल के दौरान अपने, अपनी पत्नी व अन्य के नाम पर आय से कुल 1,21,28,291/-रुपये अधिक चल-अचल सम्पति अर्जित करनी पाई गई थी। इस आरोप के सम्बन्ध में आरोपी ई.ए.सी.औमप्रकाश उपरोक्त के विरूद्ध अभियोग संख्या 30 दिनांक 23.8.2022 धारा धारा 181, 192, 193, 468, 420, 511, 120बी. भा.द.स. व 13(1)ई. सहपठित 13(2) पी.सी. एक्ट के तहत थाना राज्य सतर्कता एंव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरूग्राम में दर्ज किया गया था।