Saturday, September 21, 2024

अंबाला: श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व आज, सीएम मनोहर लाल पहुंचे लाखनौर साहिब.

अंबाला: श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व आज, सीएम मनोहर लाल पहुंचे लाखनौर साहिब.

अंबाला 17 जनवरी 2024| अंबाला के मानव चौक से करीब 12 किलोमीटर दूर ऐतिहासिक गुरुद्वारा लखनौर साहिब गुरु गोबिंद सिंह जी का ननिहाल है। यहां गुरु गोबिंद सिंह जी और माता गुजरी से जुड़ी कई निशानियां सहेजकर रखी गई हैं। गुरु गोबिंद सिंह जी लखनौर साहिब अपने ननिहाल में बचपन में हॉकी खेलते थे।

गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल लखनौर साहिब पहुंचे है। अंबाला में गुरु साहिब से जुड़े कई ऐतिहासिक गुरुद्वारे हैं। लखनौर साहिब गुरु गोबिंद सिंह जी का ननिहाल है। यहां गुरु गोबिंद सिंह जी ने हॉकी (तब इस खेल को खुदो खुंडी कहते थे) खेली और कई चमत्कार भी दिखाए। इनसे से जुड़ी ऐतिहासिक निशानियां आज भी अंबाला शहर के गुरुद्वारा श्री लखनौर साहिब व आसपास के गुरुद्वारों में मौजूद है।

गुरुद्वारा बादशाही बाग, गुरुद्वारा सत्संग साहिब, गुरुद्वारा मंजी साहिब, गुरुद्वारा गेंदसर साहिब भानोखेड़ी गांव से भी गुरु गोबिंद सिंह जी का इतिहास जुड़ा है। इसी तरह शहर के एसए जैन कॉलेज के पास गुरुद्वारा गोबिंदपुरा साहिब वह स्थान है, जहां गुरु गोबिंद सिंह के आदेश पर चिड़ियों ने शहर के नबाव अमीरदीन के बाज को मार गिराया था। वहीं, गुरुद्वारा लखनौर साहिब में बुधवार को गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी की जयंती पर समागम होगा।

Latest Videos

आपकी राय

[poll id="2"]

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights