Saturday, September 21, 2024

Anil Vij: हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री और भाजपा नेता विज ने एक्स हैंडल से हटाया ‘मोदी का परिवार’,ये है कारण!

Anil Vij: हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री और भाजपा नेता विज ने एक्स हैंडल से हटाया ‘मोदी का परिवार’,ये है कारण!

अंबाला 8 अप्रैल 2024। ( BJP leader Anil Vij removed Modi ka parivar) हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री और अंबाला छावनी से विधायक अनिल विज एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार उनके सुर्खियों में होने का कारण कोई राजनीतिक बयान नहीं बल्कि खुद के सोशल मीडिया के एक्स हैंडल के बायो में बदलाव है।

दरअसरल अनिल विज भी भाजपा के अन्य नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों और विधायकों आदि की तरह अपने एक्स हैंडल के बायो में (मोदी का परिवार) लिखा हुआ था। जिसे अब उन्होंने हटा दिया है।

उसकी जगह उन्होंने पूर्व गृहमंत्री, हरियाणा, भारत लिखा है। चुनाव के बीच पूर्व गृहमंत्री के इस फैसले से इस पर राजनीति होना है। विपक्ष को भी भाजपा पर हमला करने का अवसर मिल सकता है।

प्रदेश में मुख्यमंत्री बदलने के बाद से ही विज चर्चा में हैं। अनिल विज को बीजेपी नेतृत्व द्वारा नायब सिंह सैनी को सीएम बनाना पसंद नहीं आया| विज ने बीच-बीच में अपनी नाराजगी के बाद कई ऐसे बयान दिए।

जिसके बाद विपक्ष ने भी शायराना अंदाज में अनिल विज को लेकर भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा- ‘वो इतना रुठे कि सनम ने मनाना ही छोड़ दिया’। हालांकि इसके बाद भाजपा ने इसका बखूबी जवाब भी दिया।

Latest Videos

आपकी राय

[poll id="2"]

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights