Sunday, September 22, 2024

अयोध्या: रामलला की आरती में होना चाहते हैं शामिल ? इन नियमों का करें पालन

अयोध्या, 10 जनवरी 2024:  भगवान राम के दर्शन के लिए देश के कोने-कोने से राम भक्त अयोध्या पहुंच रहें हैं। यहां पहुंचने वाला हर भक्त चाहता है कि वो भी रामलला की आरती में शामिल हो लेकिन हो नहीं पाता। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कैंप कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता बताते हैं कि रामलला की कुल पांच आरती होती हैं जिसमें प्रथम आरती सुबह 6:30 बजे होती है। उसके बाद दोपहर 12 बजे और एक बजे होती है. इसके साथ ही रात के आठ बजे और फिर रात नौ बजे के करीब रामलला की आरती होती है। उनके मुताबिक रामलला की मुख्य रूप से दो आरती ऐसी होती हैं जिनमें श्रद्धालु शामिल होते हैं। शेष आरती में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं को अनुमति नहीं मिलती।

इस तरह आरती में शामिल हो सकते हैं श्रद्धालु

प्रकाश गुप्ता बताते हैं कि आरती में शामिल होने के लिए आपको ट्रस्ट कार्यालय आना होगा। जहां दोपहर दो बजे से पास बनना शुरू होता है। जो भी श्रद्धालु रामलला की आरती में शामिल होना चाहते हैं उनको अपने साथ आईडी कार्ड लाना अनिवार्य है। जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड इत्यादि। हालांकि, इसमें पहले आओ, पहले पाओ का सीन होता है। जो पहले 30 लोग आ जाते हैं उनका पास बन जाता है। इसके बाद वो अपने आराध्य की आरती में शामिल होते हैं।

Latest Videos

आपकी राय

[poll id="2"]

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights