Saturday, September 21, 2024

Bihar Politics: आज पहले चरण के नामांकन की आखिरी तारीख, कांग्रेस ने छेड़ दिया नया राग; JDU-BJP अब क्या देगी जवाब?

Bihar Politics: आज पहले चरण के नामांकन की आखिरी तारीख, कांग्रेस ने छेड़ दिया नया राग; JDU-BJP अब क्या देगी जवाब?

पटना 28 मार्च 2024। Lok Sabha Elections 2024 कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आनंद माधव ने प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर बुधवार को कहा कि बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा (BPSC Teacher Recruitment Exam) का पेपर लीक (Paper Leak) हुए दो सप्ताह हो गए, लेकिन उसकी जांच में कोई प्रगति दिखाई नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि जो थोड़ी-बहुत जानकारी मिल रही है, वह मीडिया के हवाले से।

आर्थिक अपराध शाखा कोई अपडेट नहीं दे रहा है। कुछ लोगों की गिरफ्तारी हुई और उनमें से कई को जमानत भी मिल गई। हालांकि, पेपर-लीक कैसे हुआ, यह प्रश्न जस-का-तस है। मीडिया के हवाले से कहा जा रहा था कि हजारीबाग के अलावा अन्य केंद्रों पर भी पेपर रटवाए जा रहे थे।

यूपी के भी कुछ सेंटर की मिलीभगत की बात थी। वहां से आज तक गिरफ्तारी नहीं हुई। ऐसा लग रहा कि छोटी मछलियों को पकड़ कर मामले को रफा-दफा कर मगरमच्छ को बचाने का षड्यंत्र हो रहा है।

कांग्रेस नेता के निधन पर जताया शोक

नवगछिया गंगा पार नवगछिया के वरीय कांग्रेसी जितेन्द्र प्रसाद सिंह की निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गयी। वे पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे।

मंगलवार की रात को उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस लिया।उनके मौत की खबर सुनते ही नवगछिया के निवर्तमान एसपी सुशांत कुमार सरोज ,भागलपुर नगर विधायक अजीत शर्मा,लोजपा रामविलास के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश भगत,कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह निषाद सहित बड़ी संख्या में विभिन्न दलों से जुडे नेताओं ने उनके पार्थिव शरीर का दर्शन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Latest Videos

आपकी राय

[poll id="2"]

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights