
रक्षक की रक्षा करना भी जरूरी : डा. अर्चना गुप्ता
भारतीय त्योहार सामाजिक बंधनों को मजबूत करते हैं : डा. अर्चना गुप्ता
रक्षाबंधन पर्व पर बहन-भाई एक दूसरे क़ो पौधे भेंट करें : डा. अर्चना गुप्ता
चंडीगढ़ 8 अगस्त। भाजपा प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता ने शुक्रवार को पानीपत पुलिस लाइन में पुलिस कर्मचारियों के साथ रक्षा बंधन का पर्व मनाया। डा. अर्चना गुप्ता ने पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों को रक्षा सूत्र बांधा और उनकी लंबी उम्र की कामना की। डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि रक्षा बंधन का यह पवित्र पर्व भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है, इसलिए रक्षक की भी रक्षा करना जरूरी है। इस मौके पर डा. अर्चना गुप्ता ने भाई-बहनों को एक दूसरे को पौधें भेंट करने की अपील भी की।
भाजपा प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भारतीय त्योहारों में उत्साह और उल्लास का बहुत महत्व है। ये त्योहार न केवल खुशी और आनंद लाते हैं, बल्कि सामाजिक बंधन को भी मजबूत करते हैं और एक-दूसरे के साथ खुशी और उत्साह साझा करते हैं। उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन का पर्व भाई बहन के पवित्र पावन निश्छल प्रेम का पर्व है और यह पर्व भाई बहन के संबंध क़ो आत्मीयता से परिपूर्ण करता है।
रक्षक की रक्षा करना भी जरूरी : डा. अर्चना गुप्ता
भारतीय त्योहार सामाजिक बंधनों को मजबूत करते हैं : डा. अर्चना गुप्तारक्षक की रक्षा करना भी जरूरी : डा. अर्चना गुप्ता
भारतीय त्योहार सामाजिक बंधनों को मजबूत करते हैं : डा. अर्चना गुप्ता पुलिस कर्मियों को राखी बांधे जाने के अवसर पर डा. अर्चना गुप्ता ने कहा हमारी पुलिस बहन-बेटियों व समाज की रक्षक है और रक्षक भी तभी रक्षा कर पाता है जब वह स्वयं स्वस्थ और रक्षित हो। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी भी हमारे इसी समाज से हैं, इसलिए जिम्मेदारी के साथ हमें भी पुलिस कर्मियों का मान सम्मान और ध्यान रखना चाहिए।डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए त्योहारों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहती है। पुलिस कर्मचारी समाज की रक्षा को ध्यान में रखते हुए अपने परिवारों के साथ त्योहारो की खुशियां भी साझा नहीं कर पाते। डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि नायब सरकार ने रक्षा बंधन पर्व बहनों के लिए रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी है जिसके सरकार बधाई की पात्र है। भाजपा प्रदेश महामंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से एक पेड मां के नाम अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील भी की।
जिला अध्यक्ष नेहा शर्मा ने भी पुलिस कर्मचारियों क़ो राखी बांधी
मेयर कोमल सैनी ने भी पुलिस कर्मचारियों क़ो राखी बांधी और सभी पुलिस कर्मियों को भाई-बहन के इस पवित्र त्योहार की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पुलिस सदैव एक भाई की तरह बहनों की रक्षा करती है, इसलिए पुलिस कर्मचारी भाईओ क़ो रक्षा सूत्र बांधना अति स्नेह पूर्ण अनुभूति है। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नेहा शर्मा ने भी पुलिस कर्मचारियों क़ो राखी बांधी तथा उनके उत्तम स्वस्थ की कामना की।
इस अवसर पर पूर्व मेयर अवनीत कौर, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री सुनीता गोयल, जिला भाजपा उपाध्यक्ष अनीता चावला, भाजपा जिला सचिव भावना जैन एवं डा. हेमा रमन ने भी पुलिस कर्मचारियों क़ो राखी बांध कर रक्षाबंधन का पर्व मनाया।