Saturday, September 21, 2024

विजय संकल्प रैलियों को सफल बनाने के लिए गुरुकमल में हुई भाजपा की बैठक

गुरुग्राम, 24 अप्रैल। लोकसभा चुनाव को बड़े मार्जिन से जीतने और 10 के 10 कमल खिलाने के लिए भाजपा ताबड़तोड़ रैलियां कर रही है। इसी कड़ी में गुरुग्राम में होने वाली रैलियों की तैयारियो को लेकर बुधवार को पार्टी कार्यालय गुरुकमल में जिला अध्यक्ष कमल यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। संगठनमंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, लोकसभा कलस्टर प्रमुख मनीष मित्तल और जिला प्रभारी संदीप जोशी की उपस्थिति में गुरुग्राम और पटौदी में होने वाली विजय संकल्प रैली की तैयारियों की समीक्षा की गई और कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में जिला अध्यक्ष कमल यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत को बड़े मार्जिन में बदलने के लिए 5 मई से डोर टू डोर प्रचार अभियान चलाने का निर्णय भी लिया गया।


जिला मीडिया प्रभारी एवं गुरुग्राम लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के मीडिया प्रभारी डा. गजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि 26 अप्रैल को गुरुग्राम विधानसभा की भीम नगर में होने वाली विजय संकल्प रैली में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि होंगे। 29 अप्रैल को भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह नामांकन भरेंगे तब एक जनसभा होगी। राव इंदजीत सिंह का नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी भी उपस्थित रहेंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 1 मई को पटौदी अनाज मंडी में विजय संकल्प रैली होगी इसमें भी पूर्व सीएम मुख्य अतिथि होंगे। तीनो बड़े कार्यक्रमों को लेकर आज की बैठक में रूपरेखा तैयार की गई और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई। बैठक में जिला अध्यक्ष कमल यादव ने कहा कि गुरुग्राम विधानसभा की भीम नगर में होने वाली विजय संकल्प रैली ऐतिहासिक होगी। रैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। यह रैली सायं 5 बजे होगी।


डा. गजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि बैठक में संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 26 अप्रैल को गुरुग्राम विधानसभा की भीम नगर में होने वाली विजय संकल्प रैली ऐतिहासिक हो इसके लिए सभी कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा लोगों को रैली में लेकर आएं। श्री शर्मा ने कहा कि देश और प्रदेश में माहौल भाजपा के पक्ष में है। जनता मोदी की गारंटी पर विश्वास करती है और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है। उन्होंने कहा कि राव इंद्रजीत सिंह की जीत अधिक से अधिक मार्जिन से हो इसके लिए जमीनी स्तर पर काम करते हुए सभी कार्यकर्ता घर-घर जाएं और लोगों को भाजपा की उपलब्धियां बताते हुए पार्टी से जोड़ें।


डा. गजेंद्र गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में लोकसभा कलस्टर प्रमुख मनीष मित्तल ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से रैली को सफल बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को रैली में आने का निमंत्रण दें। वहीं जिला प्रभारी संदीप जोशी ने कहा कि 29 अप्रैल को नामांकन के दौरान सीएम सैनी मौजूद रहेंगे इस दौरान भी ज्यादा से ज्यादा लोगों को लेकर लाईब्रेरी ग्राउंड में लेकर आए। उन्होंने कहा कि 1 मई को पटौदी में होने वाली जनसंकल्प रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए अभी से तैयारियों में जुट जाएं।
जिला अध्यक्ष कमल यादव ने कहा कि जिन-जिन कार्यकर्ताओं को जो जिम्मेदारियां मिली है उन पर काम करते हुए सभी कार्यक्रमों को सफल बनाना है। उन्होंने कहा कि 26 अप्रैल की विजय संकल्प रैली ऐतिहासिक होगी। कार्यकर्ता समय पर लोगों को लेकर रैली स्थल पर पहुंचे। श्री यादव ने कहा कि रैली की तैयारियों के साथ-साथ लोगों से संपर्क भी लगातार जारी रखें। उन्होंने कहा कि जनता के समर्थन और कार्यकर्ताओं की मेहनत से राव इंद्रजीत सिंह को देश में सबसे बड़े मार्जिन से विजयी कराना है।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, जिला गुरुग्राम प्रभारी संदीप जोशी, जिला महामंत्री रामबीर भाटी, सर्वप्रिय त्यागी, विधायक सत्यप्रकाश जरावता, नूंह प्रभारी समय सिंह भाटी, मेयर मधु आजाद, पूर्व विधायक तेजपाल तंवर, बिमला चौधरी, महेश चौहान, भूपेंद्र चौहान, हरविंद्र कोहली, नवीन गोयल, मुकेश पहलवान, बोधराज सीकरी, यशपाल बत्रा, जिला मीडिया प्रभारी गजेंद्र चौहान, जिला मीडिया सह प्रमुख पवन यादव, कार्यकारिणी सदस्य, सभी मोर्चा के अध्यक्ष और महामंत्री और सभी मंडल के अध्यक्ष, प्रभारी और महामंत्री आदि उपस्थित रहे।

Latest Videos

आपकी राय

[poll id="2"]

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights