Monday, September 23, 2024

कल से बारिश के आसार दिन में मौसम गर्म, धूप खिलने से चढ़ा अधिकतम तापमान

कल से बारिश के आसार दिन में मौसम गर्म, धूप खिलने से चढ़ा अधिकतम तापमान

दिल्ली का मौसम 18 फ़रवरी 2024| मौसम विभाग का कहना है कि रविवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख सकता है। इस कारण सोमवार को दिल्ली में 30 से 40 किमी की गति से तेज हवा चल सकती है और रात के समय हल्की बारिश की संभावना है। बारिश का यह दौर 21 फरवरी तक जारी रह सकता है।

मौसम में आए बदलाव के बाद दिन में खिल रही धूप से अधिकतम तापमान चढ़ रहा है। शनिवार को दिन में गर्मी महसूस हुई। वहीं उत्तर-पश्चिम व उत्तर दिशाओं से चार से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली हवाओं ने शाम के समय मौसम को कुछ सर्द किया।

मौसम विभाग का कहना है कि रविवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख सकता है। इस कारण सोमवार को दिल्ली में 30 से 40 किमी की गति से तेज हवा चल सकती है और रात के समय हल्की बारिश की संभावना है। बारिश का यह दौर 21 फरवरी तक जारी रह सकता है।

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। आया नगर इलाका सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान सबसे कम 26.9 डिग्री दर्ज किया गया।

शनिवार को सुबह हल्की धुंध आई। सुबह आठ बजे के बाद से मौसम साफ हुआ और दोपहर तक अच्छी धूप खिली। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

Latest Videos

आपकी राय

[poll id="2"]

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights