Sunday, September 22, 2024

अयोध्या पहुंचे CM योगी, प्रशासन ने श्रद्धालुओं से की ये अपील

अयोध्या, 23 जनवरी 2024। श्री रामलला के दर्शन को हजारों की भीड़ अयोध्या धाम में मौजूद है। दर्शन को लेकर सभी आतुर हैं। अभी-अभी जानकारी मिली है कि सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या धाम पहुँच गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर राम कथा पार्क हेलीपैड पर उतर चुका है। सीएम योगी के आगमन को लेकर शासन के अधिकारी अलर्ट हैं।

वहीं अयोध्या प्रशासन की तरफ से श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि हड़बड़ाहट में राम भक्त अयोध्या न आएं। अधिकारियों ने कहा है कि श्रद्धालु 10 – 15 दिन बाद अयोध्या आएं और सुगमतापूर्वक राम लला के दर्शन करें। कमिश्नर गौरव दयाल व आईजी  रेंज प्रवीण कुमार का कहना है कि दोपहर दो बजे तक ढाई लाख श्रद्धालुओं ने राम लला का दर्शन किया है। जबकि शाम तक ये संख्या बढ़कर 4 से 5 लाख तक पहुँचने की उम्मीद है।

 

Latest Videos

आपकी राय

[poll id="2"]

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights