रनाल। हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के राज में हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा की जा रही भर्तियों में जमकर घोटाला किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में भाजपा के नेता अवैध कॉलोनियां काटने में लगे हैं और सरकार बुजुर्गों की बुढ़ापा पेंशन काटने में लगी है। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर निशित कटारिया ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला। वे करनाल की जाट धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रजत लाठर भी मौजूद रहे।
हरियाणा लोक सेवा आयोग भर्ती घोटाले, अवैध कॉलोनियों और बुढ़ापा पेंशन मुद्दे पर युवा कांग्रेस का भाजपा सरकार पर हमला
– बोले सरकार के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन करेगी युवा कांग्रेस
करनाल। हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के राज में हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा की जा रही भर्तियों में जमकर घोटाला किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में भाजपा के नेता अवैध कॉलोनियां काटने में लगे हैं और सरकार बुजुर्गों की बुढ़ापा पेंशन काटने में लगी है। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर निशित कटारिया ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला। वे करनाल की जाट धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रजत लाठर भी मौजूद रहे।
अनियमितताओं के कारण उनका भविष्य अधर में लटक गया है।
निशित कटारिया ने आरोप लगाया कि हरियाणा लोक सेवा आयोग की भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता की कमी है और योग्य युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा लंबे समय से सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहा है, लेकिन भर्ती प्रक्रियाओं में गड़बड़ियों और कथित अनियमितताओं के कारण उनका भविष्य अधर में लटक गया है। कटारिया ने मांग की कि सभी विवादित भर्तियों की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
अवैध कॉलोनियों के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में बिना मूलभूत सुविधाओं के कॉलोनियां विकसित की जा रही हैं, जिससे आम नागरिक ठगी का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की अनदेखी या मिलीभगत के बिना यह संभव नहीं है। भाजपा के नेता ही ये कालोनियां काट रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि अवैध कॉलोनियों पर तुरंत रोक लगाई जाए और प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान की जाए।
कांग्रेस प्रदेशभर में आंदोलन तेज करेगी।
बुढ़ापा पेंशन के विषय में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अनेक बुजुर्गों को समय पर पेंशन नहीं मिल रही है तथा कई पात्र व्यक्तियों के नाम सूची से हटाए गए हैं। उन्होंने इसे सरकार की संवेदनहीनता बताते हुए कहा कि बुजुर्गों को सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार है और पेंशन उनकी मूल आवश्यकता है।
इस दौरान युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रजत लाठर ने कहा कि युवा कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर प्रदेशभर में आंदोलन तेज करेगी। यदि सरकार ने शीघ्र समाधान नहीं किया तो जिला स्तर पर प्रदर्शन और घेराव किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि वे युवाओं और बुजुर्गों के अधिकारों की लड़ाई निरंतर जारी रखेंगे।
इस प्रेस वार्ता में मुख्य तौर पर मौजूद रहे बक्शिश विर्क पूर्व मंत्री बसंत राणा संगठन महासचिव अशोक डाबरा सरीफ अली उमर चौधरी रविंदर मंगलौरा एडवोकेट आकाश मीत संधू कृष्ण संधू साहिल कॉलरम राहुल वत्स मुनक युदिस्टर राणा विक्रम राणा योगेश शर्मा जोगिंदर गगसीना
