Saturday, September 21, 2024

हरियाणा में कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी इन 3 सीटों पर प्रत्याशी किए तय,7 सीटों पर बदलेंगे प्रत्याशी, देखिए संभावित प्रत्याशियों की सूची

हरियाणा, 1 फरवरी 2024| हरियाणा में कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए सर्वे कर चुकी है कांग्रेस तीन सीटों पर पुराने प्रत्याशी तो 7 सीटों पर नये प्रत्याशी बनाने के लिए अग्रसर है कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक नेताओं से आवेदन प्रक्रिया भी शुरू की हुई जोकि 7 फरवरी तक चलेगी।

कांग्रेस ने रोहतक से दिपेंद्र हुड्डा फाइनल की

भिवानी महेंद्रगढ़ से श्रुति चौधरी व गुरूग्राम लोकसभा सीट से के अजय यादव पर मोहर मार दी है। वहीं हिसार से 2019 में कांग्रेस से भव्य बिश्नोई उम्मीदवार थे अब वे बीजेपी में चले गए हैं उनकी जगह कांग्रेस से जयप्रकाश उर्फ जेपी जाट चेहरे के तौर तो चंद्रप्रकाश जांगड़ा पिछड़ा वर्ग से तकड़े दावेदार हैं चंद्रप्रकाश पूर्व सांसद पंडित रामजीलाल जांगड़ा के भतीजे है। सिरसा सीट पर पिछली बार अशोक तंवर कांग्रेस के उम्मीदवार थे वे बीजेपी में शामिल हो गये अब कांग्रेस से चरणजीत सिंह रोड़ी,सुशील इंदौरा व सुरेश मात्रश्याम में से चुनाव लड़ सकते है।

अंबाला सीट से पिछली बार कुमारी सैलजा ने चुनाव लड़ा था परंतु वो अब विधानसभा चुनाव पर फोकस कर लिया है फिर भी हाईकमान दबाव बनाता है तो वो चुनाव लड़ सकती है उनके विकल्प के तौर पर फूलचंद मुलाना के बेटे व उदयभान का नाम शामिल हैं। फरीदाबाद से अबकी बार ललित नागर या करन दलाल में से उम्मीदवार बनाया जा सकता हैं।
सोनीपत से अबकी बार भूपेंद्र सिंह हुड्डा चुनाव नहीं लड़ना चाहिए वे पूरे हरियाणा में पार्टी के लिए प्रचार प्रसार करना चाहते हैं उनकी जगह मलिक, नरवाल समेत पांच नेता प्रत्याशी की दौड़ में हैं। करनाल से अबकी कांग्रेस नये चेहरे की तलाश में हैं करनाल से गैर जाट नेता मैदान में उतर सकता है

कुरुक्षेत्र से कांग्रेस ठोस नेता की तलाश में हैं हालांकि अबकी बार निर्मल सिंह विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं व रणदीप सुरजेवाला भी इसी सीट से तालूक रखते हैं कांग्रेस नवीन जिंदल का विकल्प ढूंढने में जूटी है। कांग्रेस पार्टी नये चेहरे उतार करके बीजेपी को चुनौती देने के उद्देश्य से आगे बढ़ रही है। देखते है अबकी बार कांग्रेस को कितनी मिलती है

Latest Videos

आपकी राय

[poll id="2"]

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights