Sunday, September 22, 2024

दिल्ली: शख्स ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से ASI की मौत, हमलावर ने खुद को भी मारी गोली

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आज सुबह एक शख्स ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से दिल्ली पुलिस के एक एएसआई दिनेश शर्मा की मौत हो गई। फायरिंग में अमित नाम का एक शख्स घायल हो गया। वहीं आरोपी ने बाद में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अभी इस पूरे मामले की वजह साफ नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस की तफ्तीश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, घटना को अंजाम देकर आरोपी ने ऑटो से भागने की कोशिश की। वहीं चालक के विरोध करने पर आरोपी ने उस पर गोली चला दी। चालक ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। उसके बाद आरोपी ने ऑटो में खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। आरोपी की पहचान नंदनगरी झुग्गी निवासी मुकेश के रूप में हुई है। पुलिस हत्या और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

 

Latest Videos

आपकी राय

[poll id="2"]

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights