चंडीगढ़, हरियाणा। हरियाणा प्रदेश के कई लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशीयों को गांव में घुसने तक नहीं दिया जा रहा है और उनका जबरदस्त विरोध हो रहा है जिसको लेकर भाजपा प्रत्याशी काफी परेशान बताई जा रहे हैं मगर जनता की नाराजगी हरियाणा प्रदेश दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जबकि भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा हरियाणा प्रदेश मैं सर्वे करनेके बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को बदलकर यह संदेश प्रदेश की जनता को दिया गया की जिससे मुख्यमंत्री से जनता की नाराजगी चल रही थी उसे बदल दिया गया है और और हरियाणा में ओबीसी समाज पर दांव लगाते हुए भाजपा के सांसद नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई लेकिन मुख्यमंत्री बदलने के बाद भी हरियाणा के कई लोकसभा क्षेत्रों में लोगों की नाराज़गी दूर नहींहो रहीं।
भाजपा का एक धड़ा जाट समाज को विरोध का दोषी बता रहा है
वैसे तो हरियाणा प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी जाट नॉन जाट से हुआ था और प्रदेश भाजपा को हरियाणा में जाट समाज अपनी विरोधी पार्टी बताता है और हर मौके पर विरोध भी जताता रहा है। मगर अब जाट समाज के साथ अन्य समाज भी भाजपा प्रत्याशियों का विरोध करने लगा है जिस कारण से प्रत्याशी गांव में घुसने से घबरा रहे हैं।
मुख्यमंत्री बदलने से भाजपा को राहत नहीं दिखाई दें रही
हरियाणा प्रदेश में भले ही भले ही मुख्यमंत्री बदल गया हो मगर नेताओं को राहत नहीं मिल पा रही है क्योंकि प्रदेश में तेजी से संदेश जा रहा है कि अभी मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी को मनोहर लाल खट्टर चल रहे हैं। इस संदेश के चलते करनाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर परेशान बताई जा रहे हैं करनाल में भी कई कस्बों में खट्टर का विरोध हो रहा है।
कहीं खट्टर का विरोध मुख्यमंत्री को ना लें बैठे
करनाल विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चुनाव मैदान में मगर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का वरोध कहीं मुख्यमंत्री को ना ले बैठे और उपचुनाव में नायब सिंह सैनी का नुकसान ना हो जाएं इसको लेकर भी अब भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व अपने बड़े नेताओं को हरियाणा पर ध्यान रखने निर्देश दे चुका है।
राव इंद्रजीत सिंह को छोड़
गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह को छोड़कर प्रदेश में भिवानी, महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से चौधरी धर्मवीर, हरियाणा के पूर्व बिजली मंत्री हिसार से भाजपा प्रत्याशी और रोहतक से डॉक्टर अरविंद शर्मा का लगातार जनता विरोध कर रही है सिरसा से डॉक्टर अशोक तंवर भाजपा प्रत्याशी का कई गांव में जमकर विरोध हुआ जिससे हरियाणा में भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव लड़ना मुश्किल होता और सभी प्रत्याशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि रैली करने के लिए उत्साहित हो रहे जिससे उन्हें जनता में रहता मिल सकें